Twisha Sharma 5 Video Viral: मौत से पहले कराई मालिश, डॉगी संग किया डांस, लाल जोड़े में विदाई कलेजा चीरने वाली
Twisha Sharma 5 Video Viral: मात्र पांच महीने की शादी के बाद 33 वर्षीय मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। भोपाल के कटारा हिल्स में 12 मई को जिम्नास्टिक रस्सी से लटकी मिली ट्विशा की मौत आत्महत्या थी या हत्या? दहेज प्रताड़ना या मानसिक तनाव? इस मामले में अब पांच बड़े वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हो चुके हैं, जो हर मोड़ पर नई परत खोल रहे हैं।
पति समर्थ सिंह (वकील और मध्य प्रदेश सरकार के कानूनी सलाहकार) 9 दिन फरार रहने के बाद आज (22 मई)जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। समर्थ पर 30 हजार का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी था। इससे पहले, हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दूसरा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है।

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) और पति ने बेटी को प्रताड़ित किया। इस बीच, सोशल मीडिया पर सामने आए ट्विशा के कई वीडियो और CCTV फुटेज से कहानी हर मोड़ पर नया खुलासा कर रही है। 10 मई के दो CCTV, फिर पार्लर का नया सीसीटीवी फुटेज, चौथे वीडियो में अपने डॉगी के साथ डांस, और पांचवां शादी-विदाई के वीडियो लोगों के सामने आ चुके हैं। आइए एक एक परत उधेरते हैं...
Who Was Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा कौन थीं?
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा सुंदर, आधुनिक और जिंदादिल लड़की थीं। मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय रहीं। दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से उनकी शादी हुई। शादी का रोमांटिक सफर सोशल मीडिया पर छाया रहा, लेकिन महज पांच महीने बाद सब कुछ खत्म हो गया। ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई थी। सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड अतिरिक्त जिला जज हैं, जिससे परिवार को पहुंच का डर सता रहा है।
Twisha Sharma Death CCTV: पहला और दूसरा वीडियो, घर का सीसीटीवी, 60 मिनट का रहस्यमयी गैप
10 मई की सुबह का सीसीटीवी फुटेज सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है।
- पहला क्लिप (सुबह 7:20 बजे): ट्विशा स्पष्ट रूप से घर की छत की ओर सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। उनके कदमों में तेजी और बेचैनी नजर आ रही है।
- दूसरा क्लिप (सुबह 8:17 बजे): करीब 57 मिनट बाद पति समर्थ सिंह ट्विशा को CPR देते नजर आते हैं। फिर समर्थ, एक पड़ोसी और हाउस हेल्प मिलकर शव को सीढ़ियों से नीचे ले जाते हैं। पड़ोसी टांगें पकड़ता है और समर्थ सिर संभालता है।
पुलिस के लिए यह 60 मिनट का गैप अभी अनसुलझा है। उन मिनटों में छत पर क्या हुआ? क्यों तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया? सीपीआर सीढ़ियों पर क्यों दिया गया? ये सवाल जांच को नई दिशा दे रहे हैं।
तीसरा वीडियो- Twisha Sharma Beauty Parlour CCTV: मौत से पहले पार्लर में मालिश, आखिरी घंटे
मामले का सबसे महत्वपूर्ण ट्विस्ट 'एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर' का सीसीटीवी फुटेज है। मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा पार्लर पहुंचीं और करीब तीन घंटे रहीं। फुटेज में वे सिर की मालिश करवाते हुए, आराम करते हुए पूरी तरह शांत और सामान्य दिख रही हैं। कोई तनाव, उदासी या परेशानी के लक्षण नहीं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पार्लर मालकिन किरण परिहार ने बताया कि घटना के अगले दिन ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने संपर्क किया। उन्होंने सेवाओं और सीसीटीवी रिकॉर्ड की जानकारी मांगी। बाद में 3-4 वकीलों को फुटेज चेक करने भेजा गया। यह बात सबूत मिटाने की कोशिश की ओर इशारा करती है।
चौथा वीडियो: डॉगी के साथ डांस, खुशी की वो आखिरी झलक (Twisha Sharma Dance With Dog Pet)
ट्विशा का पालतू रॉटवीलर डॉग के साथ डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल है। वीडियो में ट्विशा कैजुअल कपड़ों में हंसती-नाचती दिख रही हैं। भक्ति गीत की धुन पर वे डॉगी को गोद में उठाती हैं, खेलती नजर आती हैं।
यह क्लिप देखकर लाखों लोग भावुक हो गए। कमेंट्स में लिखा जा रहा है कि जो इतनी खुश दिखती थी, उसकी मौत कैसे हो गई? शादी ने उसकी जान ले ली। कई यूजर्स ससुराल के 'मानसिक तनाव' वाले दावों पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो ट्विशा की जिंदगी की सकारात्मक साइड दिखाता है, जो मौत के बाद और ज्यादा दर्द भरा लगता है।
पांचवां वीडियो: शादी का रोमांटिक टीजर, लाल जोड़े में विदाई (Twisha Sharma Marriage Video)
शादी का 5.5 मिनट लंबा सिनेमैटिक टीजर वीडियो दिल को छू लेता है। सॉफ्ट लाइटिंग, बोकेह इफेक्ट और प्यार भरे पलों से भरा यह वीडियो ट्विशा और समर्थ की डेटिंग से लेकर हल्दी, शादी और विदाई तक की कहानी दिखाता है।
ट्विशा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विदाई का सीन आज देखते हुए कलेजा चीरने वाला लगता है। क्योंकि यह उनकी असली विदाई साबित हुई। वीडियो में ट्विशा और समर्थ एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करते हैं। ट्विशा का भाई हर्षित कहता है, 'एक-दूसरे के प्रति थोड़ी नफरत होने पर ही प्यार को संजो सकते हो।'

रिश्तेदार मजाक में कहते हैं कि जीजू कोर्ट में वकील हैं, लेकिन घर में जज तो ट्विशा ही हैं। डेटिंग ऐप पर समर्थ की प्रोफाइल देखकर ट्विशा की एक्साइटमेंट भी कैद है। ये पल मात्र पांच महीने टिक पाए। आज दोनों परिवार दुश्मन बन चुके हैं।
Twisha Sharma Death Case News Update: 22 मई का ताजा अपडेट
- समर्थ सिंह का सरेंडर: 30 हजार इनाम और लुकआउट नोटिस के बावजूद समर्थ आज जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिए। जमानत याचिका वापस ली।
- दूसरा पोस्टमार्टम: हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की इजाजत दी। पहली रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिवार शव पर चोटों के निशान बताते हुए हत्या का दावा कर रहा है।
- सास गिरिबाला सिंह फिलहाल जमानत पर हैं।
परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप
ट्विशा परिवार का पक्ष:
- दहेज मांग और मानसिक-सारीरिक प्रताड़ना
- सास ने मौत के बाद फोन कॉल्स, सीसीटीवी और सबूत मिटाने की कोशिश की
- फोरेंसिक जांच की मांग: व्हाट्सएप, कॉल रिकॉर्ड, फोन डेटा
ससुराल पक्ष का दावा:
- ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थीं
- संभवतः अन्य मुद्दे (ड्रग्स आदि) रहे होंगे
यह मामला क्यों इतना गहरा है?
- यह केस सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि नए युग की शादी, सोशल मीडिया इमेज, प्रभावशाली परिवार और महिला सुरक्षा का मुद्दा है।
- एक तरफ लाल जोड़े वाली खुश विदाई, दूसरी तरफ रस्सी से लटका शव।
- एक तरफ डॉगी के साथ डांस, दूसरी तरफ 60 मिनट का अंधेरा गैप।
- एक तरफ पार्लर में रिलैक्स मालिश, दूसरी तरफ घर में मौत।
ये विरोधाभास जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बन गए हैं। भोपाल पुलिस हर वीडियो, फुटेज और कॉल डिटेल की गहन छानबीन कर रही है। ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ऐसी मौत, जो छोड़ गई पीछे सवाल ही सवाल...
ट्विशा की कहानी हजारों लड़कियों की कहानी है, जो शादी के बाद अपनी खुशियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं लेकिन अंदर से टूट जाती हैं। वीडियो में खुश दिखना आसान है, लेकिन असली जिंदगी में सहारा चाहिए होता है। दूसरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। फिलहाल पूरा देश ट्विशा को न्याय दिलाने का इंतजार कर रहा है।
लाल जोड़े में मुस्कुराती ट्विशा, डॉगी के साथ नाचती ट्विशा, पार्लर में रिलैक्स ट्विशा और छत पर जाती ट्विशा...ये इमेजेस लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहेंगी। एक जिंदगी जो इतनी जल्दी खत्म हो गई, सवाल छोड़ गई है कि क्या शादी के बाद भी लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित है?













Click it and Unblock the Notifications