ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया के साथ ली सेल्फी, लेकिन दामाद अक्षय कुमार ने कर दी ये गड़बड़
ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया के साथ ली सेल्फी, लेकिन दामाद अक्षय कुमार ने कर दी ये गड़बड़
मुंबई, 8 जून। बॉलीवुड की जानी मानी एक्टर डिंपल कपाड़िया 8 जून को 64 साल की हो गई। उनकी बेटी ट्विविंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। ट्विंकल ने अपनी माँ के साथ एक तस्वीर साझा की और उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे ऋतिक रोशन, हुमा कुरैशी, दीया मिर्जा और अन्य ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अक्षय कुमार फोटो बॉम्बर
अपनी मां अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर उनके साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। लेकिन इस फोटो में अक्षय कुमार फोटो बॉम्बर साबित हुए हैं। ट्विंकल खन्ना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो अपनी मां डिंपल के साथ फोटो लेते हुए नजर आ रही हैं लेकिन लेकिन पीछे अक्षय कुमार की हल्की सी झलक ने उन्हें फोटो बॉम्बर बना दिया। जिसका जिक्र ट्विविंकल ने अपनी पोस्ट में भी किया।
ट्विविंकल ने लिखी ये पोस्ट
एक्ट्रेस ने लिखा हमेशा की तरह एक व्यक्ति ने हमारी प्यारी जन्मदिन की तस्वीर की फोटोबॉम्बिंग कर रहा है! इस बीच मां हर साल पीछे की ओर मुड़ रही हैं जैसे कि यह एक नोलन फिल्म है!' इसके साथ ट्विंकल ने हैशटैग के साथ ageless और birthdaygirl लिखा है।
इन कलाकारों ने भी दी बधाई
ऋतिक रोशन ने डिंपल को बधाई दी और लिखा, दिल वाले इमोजी के साथ "हैप्पी बर्थडे डिंपल आंटी । हुमा कुरैशी ने लिखा, "उन सभीमें सबसे भव्य को हैप्पी हैप्पी बडे।" दीया मिर्जा ने लिखा, "सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं! ।"
डिंपल कपाड़िया को आखिरी बार इस फिल्म में आईं थीं नजर
डिंपल कपाड़िया को आखिरी बार अली अब्बास जफर की तांडव में देखा गया था। वेब सीरीज में सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, डिनो मोरिया और अनूप सोनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की 2020 की फिल्म टेनेट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो जल्द ही अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी। उनके पास शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण-स्टारर पठान पाइपलाइन में हैं। वह लव रंजन की अभी तक शीर्षक वाली फिल्म में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications