TV9 Polstrat Exit Poll: तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त, कर्नाटक में BJP को नुकसान, गठबंधन को कितनी सीटें
Tamil Nadu, Karnataka lok sabha Exit Poll Result 2024: एक्जिट पोल का पहला आंकड़ा सामने आ गया है। सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में बीजेपी कोई कमाल नहीं दिखा रही है। वहीं टीवी 9 पोलस्टार्ट सर्वे के मुताबिक यहां AIADMK का खाता भी नहीं खुल पा रहा है। दक्षिण भारत के इस राज्य में डीएमके को 21 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। एक्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण भारत दो राज्यों में कांग्रेस अपनी सीटों को लेकर कोई विशेष डेवलमेंट नहीं कर पाई है। जबकि कर्नाटक की लोकसभा सीटों को लेकर स्थिति कुछ अलग है।
टीवी 9 पीपल्स, पोलस्टार्ट सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में बीजेपी 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, एनडीए का हिस्सा जेडीएस 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

तमिलनाडु, कर्नाटक का एग्जिट पोल
तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस गठबंधन को 34 से 35 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं एनडीए के हिस्से 2-3 सीट आ सकती है। AIADMK+ को 2 सीट मिल सकती है। वहीं कर्नाटक में बीजेपी को पिछली बार से थोड़ा सा नुकसान दिख रहा है। कर्नाटक में बीजेपी को 21 से 22 सीट मिल सकती हैं। कर्नाटक में बीजेपी को 21 से 22 सीट मिल सकती हैं। एनडीए की सहयोगी जेडीएस के पास 1 से 2 सीट जा सकती है। कर्नाटक में NDA को 53 प्रतिशत वोट, INDIA को 44% और OTH को 3% वोट मिलने की उम्मीद है।
केरल में किसे कितनी सीटें?
TV9 Polstrat Exit Poll के केरल के भी आंकड़े सामने आए हैं। यहां पर लोकसभा की 20 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस को 13 सीटें मिल सकती हैं। जबकि सीपीआई (एम) को 2, सीपीआई को 1 सीट मिल सकती है। बीजेपी का खाता यहां केवल खाता खुलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक उसे केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications