छोटे पर्दे की ये फेमस एक्टर हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

मुंबई। देश में कोविड 19 संक्रमित मामलों की संख्या लगातार और तीव्र दर से बढ़ रही है। जिनसे टीवी और बॉलीवुड के सितारे भी अब अछूते नहीं रहे हैं। मुंबई में एक के बाद एक टीवी सेलेब्रिटी कोरोना वायरस का शिकार हो रहा है। टीवी की एक मशहूर अदाकारा नारायणी श्रास्त्री कोरोना की चपेट में आई हैं। नारायणी शास्त्री के अलावा स्टार प्लस के ही शो 'ये हैं चाहते' के अभिनेता अबरार काजी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update: बॉलीवुड पर Corona संकट, पत्नी संग Aditya Narayan हुए संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    TV shows Aapki Nazaron Ne Samjha Actor Narayani Shastri test COVID positive

    टेलीविजन की चर्चित बहुमुखी अदाकारा नारायणी शास्त्री स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'आपकी नजरों ने समझा' से वापसी कर चुकी हैं। मगर उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। नारायणी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी सशक्त भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री नारायणी शास्त्री स्टार प्लस पर आने वाले इस 'आपकी नजरों ने समझा' शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की थी।

    हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। रुपाली गांगुली स्टार प्लस के नंबर वन शो 'अनुपमां' में नजर आती हैं और लीड रोल निभाती हैं। कई महीनों से शो की टीआरपी नंबर 1 है। रुपाली ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटीन किया है। वहीं शो के क्रू मेंबर्स का भी कोविड टेस्ट हुआ है।

    कोरोना की हाल की लहर में फिल्म, टीवी उद्योग से जुड़े कई प्रतिष्ठित हस्तियां इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुकी हैं।। आमिर खान, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसे, मनोज बाजपेयी, बप्पी लहरी, तारा सुतारिया के बाद आलिया भट्ट का नाम कोरोना संक्रमित हस्तियों में जुड़ गया है। इस बीच बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा भी आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "जी हां मोनालीसा कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उन्हें कोई लक्षण नहीं थे। वो एसिम्पटोमैटिक हैं और होम क्वांरटीन हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+