उत्तर प्रदेश के बलिया में टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा आपको बलिया की इस घटना से लग जाएगा। यहां एक न्यूज चैनल में काम करने वाले पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तकरीबन 8.45 बजे बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार रतन कुमार सिंह के सिर में गोली मार दी, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार होने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि घटना के तीनों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को तलाशा जा रहा है। हालांकि मृतक पत्रकार है, लेकिन इस घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। यह दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद का मामला था।

Recommended Video

    Ballia Journalist Murder: UP Police के दावे को पत्रकार के पिता ने बताया झूठा | वनइंडिया हिंदी
    sp

    घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी संजय कुमार और सीओ सदर ने देर रात तक मामले की तफ्तीश की। बता दें कि यह घटना थाने से कुछ दूर ही हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के पीछे की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पत्रकार रतन कुमार सिंह का घटर बलिया-रसड़ा मुख्य मार्ग पर फेफना तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग के बीच है। फेफना थाने से कुछ दूरी पर इस सनसनीखेज हत्याकांड ने यहां की पुलिस पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के दरवाजे के पास गली में रतन कुमार को घेरकर गोली मारी और आसानी से मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक सिर में गोली लगने की वजह से रतन कुमार की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया किक गांव में लगभग एक महीने पहले झगड़ा हुआ था, संभव है कि यह घटना उसी से जुड़ी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, पत्रकार रतन सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है और पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। जल्द ही सभी बदमाशों को हम गिरफ्तार करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+