शगुफ्ता अली की मदद के लिए सामने आए रोहित शेट्टी, एक्ट्रेस ने कहा-भगवान उनकी हर ख्वाहिश पूरी करें
मुंबई, जुलाई 08: टीवी की मशहूर अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। शगुफ्ता पिछले चार साल से फाइनेंशियल संकट का सामना कर रही हैं। काम की कमी और कोविड-19 महामारी ने उनकी सारी बचत खत्म कर दी। वक्त इतना बुरा आया था कि उन्हें अपनी कार और जेवर भी बेचने पड़ गए। उनकी इस हालत को देखते हुए कई लोग उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने शगुफ्ता अली को मदद भेजी है।

रोहत समेत कई सितारों ने की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीना गुप्ता, एक्टर सुमीत राघवा और सावधान इंडिया के सुशांत सिंह जैसे कई कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद के लिए कदम बढ़ाया है। वही पिंकविला की खबरों की माने तो निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी शगुफ्ता अली की काफी मदद की है। पिंकविला से इस बात को लेकर इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने पुष्टि की है।

रोहित शेट्टी ने अली के अकाउंट में अच्छी-खासी रकम को ट्रांसफर की
अशोक पंडित ने यह न्यूज कन्फर्म करते हुए कहा है कि जब मुझे शगुफ्ता अली की आर्थिक तंगी के बारे में पता चला तो मैंने उनसे बात की और पूछा कि हम उनकी किस तरह मदद कर सकते हैं। उनकी पूरी बात सुनने के बाद, मैंने तुरंत रोहित शेट्टी से बात की जो शगुफ्ता जी की मदद करने के लिए एकदम राजी हो गए। अशोक पंडित बताते हैं कि रोहित शेट्टी ने शगुफ्ता अली के अकाउंट में अच्छी-खासी रकम को ट्रांसफर किया है, ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति से लड़ सके।

अभिनेत्री बोली - मैं शुक्रगुजार हूं
अशोक पंडित ने बताया कि, इंडस्ट्री के कई और लोगों से मैं मदद की गुजारिश कर रहा हूं। मुझे अभी तक इस बात पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रोहित शेट्टी से मदद मिलने के बाद शगुफ्ता अली ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि वह मेरी मदद के लिए आगे आए। भगवान उनकी हर ख्वाहिश पूरी करें। उन्होंने मेरी बहुत बड़ी मदद की है। मैं उनसे कभी नहीं मिली। कभी हमारी फेस-टू-फेस बात नहीं हुई। हमने कभी फोन तक पर बात नहीं की, लेकिन वह आगे आए और उन्होंने इस तरह मेरी मदद की।

शगुफ्ता उन पैसों से जल्द ही अपना इलाज शुरू करेंगी
शगुफ्ता अली ने कहा कि वह उन पैसों से अपना इलाज जल्द ही शुरू करेंगी। डॉक्टर इस समय व्यस्त हैं, अगले हफ्ते अपाउंटमेंट लूंगी और ट्रीटमेंट जल्द शुरू होगा। आपको बता दें कि, अभिनेत्री 20 सालों से तीसरे स्टेज के कैंसर से पीड़ित थीं फिलहाल उनकी आंखों का इलाज होना था मगर उनके पास पैसे नहीं थे। अभिनेत्री अपनी जरूरी चीजों को पूरा करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती हैं। शगुफ्ता को 1998-99 में लोकप्रिय टीवी शो सांस के लिए जाना जाता है। नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह के साथ शो से पहले, वे परम्परा, जुनून और द ज़ी हॉरर शो में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, हीरो नंबर 1 और लैला मजनूं जैसी फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications