'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' का विवादों से पुराना नाता, बॉयफ्रेंड से हुई मारपीट, तो कभी Me Too पर किया खुलासा
मुंबई, मई 13: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं। टीवी शो में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन के खिलाफ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है। इसके पीछे वजह से 'जातिसूचक शब्द' का इस्तेमाल करना, जिसके बाद हरियाणा पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जब 'बबीता जी' किसी विवाद में घिरीं है। उनका विवादों से पुराना नाता रहा हैं।
Recommended Video

'जातिसूचक' शब्द का इस्तेमाल करना पड़ा भारी
दरअसल सोशल मीडिया पर 'बबीता जी' का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो जातिसूचक टिप्पणी करती दिखाईं दी थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से तरह ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि भारी विरोध झेलने के बाद उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया और अपनी तरफ से एक माफीनामा भी जारी किया था। वहीं अगर उनके विवादों पर नजर डालें तो उनकी यह लिस्ट थोड़ी लंबी हैं।

जब एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुई मारपीट
खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता किसी वक्त में अरमान कोहली के साथ रिलेशन में थी। साल 2008 में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई थी कि अरमान और उनके बीच वेलेंटाइन डे पर जबरदस्त झगड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। अरमान कोहली ने मुनमुन पर उस दौरान हाथ भी उठाया था। इस पूरे मामले में 'बबीता जी' ने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जानकारी ये भी सामने आई थीं कि इस पूरे झगड़े की डॉली बिंद्रा गवाह भी रही थी।

शो के सेट पर हुआ कई बार हुआ विवाद
इतना ही नहीं मुनमुन दत्ता कई बार 'तारक मेहता...' के सेट पर बिफर भी चुकी हैं। उन्होंने कई बार शो की शूटिंग के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया है। खबरों के मुताबिक उनका फिजिकल टच करना पसंद नहीं हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान ऐसा हो जाता था तो आग बबूला हो जाती थीं। वहीं खबरें भी आई थी कि शूटिंग के दौरान उनकी 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी के साथ भी अनबन हो चुकी हैं। यहां तक की दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थीं।

जब 'मीटू' के जरिए बयां किया अपना दर्द
वहीं टीवी एक्ट्रेस ने साल 2017 में देश में चल रहे 'मीटू कैंपेन' का हिस्सा बनकर किए खुलासे पर सबको हैरान कर दिया था। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि कैसे उनके पड़ोस में रहने वाले अंकल की उनपर गंदी नजरें थी। वो उनको अक्सर गलत तरीके छूते थे। यहीं नहीं मुनमुन ने इस बात भी खुलासा किया था कि स्कूल टाइम में उनके ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपेंट में हाथ डाला था।

बचपन में 'बबीता जी' थीं सिंगर
बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनका बचपन कोलकाता में बीता, वो बचपन में सिंगर भी थीं। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए गाने गाए हैं। वो पुणे में भी रह चुकी हैं। जहां फैशन शोज में हिस्सा लिया और बाद में मुंबई शिफ्ट हो गई। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत साल 2004 में 'हम सब बाराती' से की थी। वहीं 2005 में कमल हासन की 'मुंबई एक्सप्रेस' से फिल्मों में एंट्री की थी।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications