महाशिवरात्रि पर एक्ट्रेस एकता जैन ने करवाया खास फोटोशूट, अर्धनारीश्वर के रूप में आईं नजर

मुंबई: आज महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा देश भगवान शिव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। शिवालयों में बाबा भोलनाथ के जयकारों की गूंज हैं। देशभर की बड़ी हस्तियों से लेकर आम लोग इस पावन पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहें हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस एकता जैन भी महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप में नजर आईं। उन्होंने इस रूप को धारण कर अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। टीवी एक्ट्रेस एकता जैन भी शिव भगवान के रूप की फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

 इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस एकता जैन ने शिव के अर्धनारीश्वर रूप को धारण कर मुंबई की सड़कों पर नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एकता जैन ने इस नए रूप से जुड़ी कई फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उनके हाथों में डमरू और त्रिशूल दोनों नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इन फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का अर्धनारीश्वर रूप

एकता जैन ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा कि अब इसे कहते है बदलाव। शेयर किए गए वीडियो में पहले वो बिना मेकअप के दिखाईं दे रहीं हैं। फिर अचानक वो शिव के रूप में आ जाती है। एकता जैन 'सत्य साईं बाबा' की अगले सीक्वल में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

अर्धनारीश्वर रूप के मेकअप का वीडियो किया शेयर

वहीं उन्होंने अर्धनारीश्वर के नए लुक को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एक लुक सामने आने वाला है। साथ ही शेयर किए गए वीडियो में इस लुक को कैसे तैयार किया गया, उसकी पूरी जानकारी शेयर की गई है। वीडियो में मेकअप से जुड़ी सभी चीजें शेयर की है। आपको बता दें कि भगवान शिव के कई रूपों में एक उनका अर्धनारीश्वर भी है। अर्धनारीश्वर अवतार में शिव जी का आधा शरीर स्त्री और आधा शरीर पुरुष का होता है, जो स्त्री और पुरुष की समानता को बताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+