VIDEO जारी कर देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'तू जेल में सड़ेगा अब'

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कुछ दिन पहले कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था। उनके निधन पर कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी दिव्या की करीबी दोस्त थीं। अपनी सहेली के निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। अब देवोलीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिव्या को याद करते हुए रो रही हैं, साथ ही उन्होंने दिव्या के पति को लेकर कई खुलासे किए हैं। बता दें 34 साल की दिव्या ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बीते साल अपने बॉयफ्रेंड गगन गबरू से शादी कर ली थी। दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद ये शादी की थी लेकिन अंतिम समय में गगन ने ही दिव्या का साथ छोड़ दिया था।

'भगवान ही उसका दुख देख ना सके'

'भगवान ही उसका दुख देख ना सके'

अब वीडियो शेयर कर देवोलीना ने कहा है, 'ये वीडियो मैं अपनी दोस्त, बहन दिव्या भटनागर के लिए बना रही हूं। वो हमें, मुझे छेड़कर चली गई है। अभी तो उसने शुरू किया था कि वो अपने तरीके से जिंदगी जिएगी, इंडिपेंडेंट तरीके से, किसी के जाल में नहीं फंसेगी, खुद को संभालेगी, खुद को मजबूत करेगी और देखिए। मुझे निजी तौर पर लगता है कि भगवान शायद खुद उसका दुख देख नहीं सके। पिछले 9-10 सालों में मैंने ये कभी नहीं देखा कि दिव्या ने किसी के साथ कुछ गलत किया या किसी को दुख पहुंचाया है। बस लोगों ने सिर्फ उसे ही दुख पहुंचाया है। उसी का इस्तेमाल किया है।'

'दिव्या का मानसिक और शरीरिक शोषण हुआ'

'दिव्या का मानसिक और शरीरिक शोषण हुआ'

देवोलीना ने आगे कहा है, 'खासतौर पर रिलेशनशिप में, ये हर एक लड़की गलती करती है, एक रिश्ते से निकलने के धोखा खाने के बाद, कहीं से भी कोई सहारा दे देता है, वो बिना सोचे समझे उसे अपना सहारा मान लेती है। बिना उसका बैकग्राउंड जाने, बिना कुछ जाने और दिव्या तो मासूम थी, एकदम भोली थी, उस पागल को तो मैं समझाती थी। आज जो मैं ये वीडियो बना रही हूं, बहुत जरूरी है ये। खासतौर पर उस इंसान के लिए जिसकी वजह से दिव्या ने इतना कुछ सहा। मुझे पता है कि आज दिव्या हमारे बीच में कोविड की वजह से नहीं है। लेकिन उसके साथ जो मानसिक और शरीरिक शोषण हुआ है, कोई भी इंसान अगर इन चीजों से गुजरता तो उसके पास छोटी सी बीमारी से लड़ने की ताकत भी नहीं होती, ये तो फिर भी कोविड था।'

देवोलीना- परिवार ही नहीं मैं भी थी खिलाफ

देवोलीना- परिवार ही नहीं मैं भी थी खिलाफ

वीडियो में देवोलीना कहती हैं, 'बहुत ही शराफत और शांति से मैं आपको ये चीज बता रही हूं। खासतौर पर तुम्हें गगन गबरू, उस दिन तूने क्या पोस्ट किया था, कि उसकी मां और भाई तेरे रिलेशनशिप के खिलाफ थे। और वो नहीं चाहते थे कि तेरी शादी हो और तेरे नाम पे वो पब्लिसिटी ले रहो हों। तेरी औकात क्या है, क्या औकात है तेरी, तू कौन है, तू जो चार या पांच आर्टिस्ट को भी जानता है ना, वो दिव्या की बदौलत। भीख मांगके तू हिमाचल से दिव्या के साथ यहां रहने आया था। और तेरे खिलाफ उसका परिवार ही नहीं मैं भी खड़ी थी। इसलिए वो चार साल मेरी दिव्या से बात नहीं हुई थी क्योंकि मुझे पता था कि तू ऐसा ही निकलेगा। क्योंकि दिव्या तेरे प्यार में इतनी अंधी हो गई थी, तूने उसे अपनी बातों में ऐसे फंसा लिया था, कि उसे कुछ दिख नहीं रहा था।'

जेल में रहकर आया है दिव्या का पति

जेल में रहकर आया है दिव्या का पति

देवोलीना ने कहा, 'इसलिए उसने ना अपने मां-बाप की सुनी, ना भाई की सुनी, ना मेरी सुनी और ना बाकी दोस्तों की सुनी। और जिसकी वजह से आज वो हमारे बीच में नहीं है। समझा... तू पब्लिसिटी देगा, तुझे मैं पब्लिसिटी दे रही हूं, अब तू ले पब्लिसिटी मेरे से। तुझे मैंने कहा था कि तेरा काला चिट्ठा खोलके रख दूंगी मैं और अब देख ये शुरुआत है। तुझे मैंने ऊपर से नीचे तक एक्सपोज नहीं किया ना, तो फिर तू बता मुझे। तो तेरे खिलाफ जो हम लोग खड़े थे, वो इसके लिए गगन गबरू क्योंकि शिमला में तुझपर छेड़छाड़ का एक केस चल रहा था। जिसकी सजा जेल में छह महीने रहकर तू पिछले साल भुगतके आया है। वो भी जमानत पे और फिर से कभी भी तू अंदर जा सकता है। और अभी तू जाएगा ही क्योंकि तूने जो मारपीट की है दिव्या के साथ इतने सालों तक, तूने जो मानसिक उत्पीड़न किया है, जिसकी वजह से वो इतना तनाव में आ गई, इतनी बीमार पड़ गई, उसे डायबटीज हो गया। हर एक चीज तेरी वजह से हुई है, जो तूने उसे टॉर्चर किया है।'

'शादी के बाद से रोज मारपीट करता था'

'शादी के बाद से रोज मारपीट करता था'

दिव्या के पति को लेकर देवोलीना ने कहा, 'तुझे क्या लगा कि दिव्या अभी चली गई तो तू अय्याशी करेगा तेरी गर्लफ्रेंड्स के साथ तो सुनो सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड्स जो दिल्ली में और कहां-कहां तुम लोग बैठे हो ना, भला तो यही है कि तुम लोग भी इसपर एनसी करके सुरक्षित हो जाओ क्योंकि कहीं ये ना हो, आज दिव्या है, कल उसकी जगह पर तुम लोग हो जाओ। इसे हमने अगर अभी नहीं रोका तो जाने आगे किस किस लड़की की जिंदगी ये बरबाद करेगा। तो सभी लोग इसका बैकग्राउंड पता करें। वो शादी के बाद से दिव्या को रोज मार रहा था, उसकी ज्वेलरी भी चुराकर ले गया। इस आदमी ने दिव्या के साथ जो हर एक चीज की है, वो मैं सबूत के साथ आप सबके सामने एक-एक करके खुलासा करूंगी।' साथ ही उन्होंने दिव्या के पति के लिए कहा कि उसकी बाकी की जिंदगी जेल में ही गुजरेगी।

RIP Divya Bhatnagar: परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, अंतिम समय में पति ने ही छोड़ दिया साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+