डायबिटीज की वजह से काटना पड़ा जोधा अकबर के इस एक्टर का पैर, पैसों की भी थी दिक्कत
डायबिटीज की वजह से काटना पड़ा जोधा अकबर के इस एक्टर का पैर, पैसों की भी थी दिक्कत
मुंबई, 03 अगस्त: 'जोधा अकबर' और 'ये है मोहब्बतें' टीवी अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत के डायबिटीज और तनाव की वजह से दोनों पैर काटने पड़े हैं। एक इंटरव्यू में लोकेंद्र सिंह राजावत ने अपनी सर्जरी और उस वित्तीय तनाव के बारे में बात की जिसका वह फिलहाल सामना कर रहे हैं। लोकेंद्र सिंह राजावत टीवी शो जोधा अकबर में शम्सुद्दीन अतागा खान की भूमिका निभाई थी। लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा है कि उन्हें अपने डायबिटीज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए था। 50 वर्षीय अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा है कि उनका शुगर लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उनके पैर में संक्रमण हो गया था और उनके घुटने के लिए नीचे के दोनों पैर काटने पड़े थे।

'मैं कुछ नहीं कर सका, महामारी के पहले सबकुछ ठीक था पर...'
अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा है, ''किसी भी कीमत पर आपको अपना डायबिटीज नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। मेरा डायबिटीज लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मैं कुछ नहीं कर सका था। मैं कोरोना महामारी से पहले इतनी अच्छी तरह से काम कर रहा था काम बहुत कम होने लगा और घर पर एक वित्तीय तनाव भी चल रहा है।'' लोकेंद्र सिंह राजावत के पैर की सर्जरी मुंबई के मीरा रोड पर स्थित भक्तिवेदांत अस्पताल में 5 घंटे तक चली थी।''
Recommended Video

लोकेंद्र सिंह बोले- खुद को जिंदा रखने के लिए कटवाने पड़े पैर
लोकेंद्र सिंह ने कहा, "ये सब तब शुरू हुआ जब मेरे दाहिने पैर में एक बहुत बड़ा दाना हो गया था। लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। पर वह धीरे-धीरे एक संक्रमण बन गया जो अस्थि मज्जा में फैल गया और कुछ ही समय में मेरे पूरे शरीर में फैल गया। मेरे शरीर में उसकी वजह से गैंग्रीन हो गया। मेरे पास खुद को बचाने का एकमात्र तरीका था घुटने तक के पैर को काट दिया है। मुझे वैसा ही करना पड़ा। अब मुझे घुटन हो रही है कि मैंने पैर के जख्म को नजर अंदाज क्यों किया था।''

लोकेंद्र सिंह बोले- 'काश मैंने अपने शुगर का ध्यान रखा होता...'
पुरानी बातों को याद करते हुए लोकेंद्र सिंह ने कहा, "काश मैंने इस बात का ध्यान रखा होता जब मुझे 10 साल पहले मधुमेह (शुगर ) शुरू हुई थी। शूटिंग के समय हम अभिनेताओं का अक्सर कोई टाइमिंग फिक्स नहीं होता है और हमारे दोपहर के भोजन और काम के अनियमित घंटों का हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इन सब से हमें तनाव भी हो जाता है। यही सब कारण है हमें शुगर होता है ना कि मिठाई खाने से।''












Click it and Unblock the Notifications