NEET Bill पर CM स्टालिन ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा-गवर्नर और कुछ नहीं बल्कि एक डाकिया है
नई दिल्ली, 26अप्रैल: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को नीट विरोधी विधेयक को लेकर राज्यपाल आरएन रवि पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य विधेयक के लिए उनकी मंजूरी नहीं मांग रहा, बल्कि राष्ट्रपति की सहमति के लिए इसे ''डाकिया'' की तरह भेजने के लिए कह रहा है। एनईईटी के खिलाफ द्रविड़ कड़गम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल राष्ट्रपति को एनईईटी विरोधी विधेयक भेजने से इनकार कर रहे थे।

द्रमुक द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के लिए राष्ट्रीय प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा (नीट) के दायरे से छूट की मांग वाले विधेयक के दो बार राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद राज्यपाल की तरफ से इसे मंजूरी राष्ट्रपति के पास नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल से विधेयक की मंजूरी के लिए नहीं कह रहे हैं। राज्यपाल के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।
स्टालिन ने कहा कि, हम चाहते हैं कि विधेयक को राष्ट्रपति को भेजें। उन्होंने सवाल किया कि कैसे एक "नॉमिनेटेड गर्वनर " एक विधेयक को वापस कर सकता है या "इसे रोक सकता है"। बता दें कि जबसे पिछले साल सितंबर में विधानसभा द्वारा अपनाए गए विधेयक को फरवरी 2022 में राज्यपाल ने वापस कर दिया था, तब से तमिलनाडु को राष्ट्रीय प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा (नीट) के दायरे से छूट देने की मांग करने वाली सत्तारूढ़ द्रमुक का विधेयक सरकार और राजभवन के बीच विवाद का विषय बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications