Turkey Earthquake : उत्तराखंड के रहने वाले 35 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि, शव बरामद

तुर्किये में आए भूंकप के दौरान लापता हुए उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार का पासपोर्ट मिल गया है। साथ ही तुर्किये की रेस्क्यू टीम ने उनका सामान भी होटल के मलबे से बरामद कर लिया है।

turkey

विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्किये में लापता हुए 35 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है। दूतावास ने कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान व्यवसायी विजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का रहने वाला है। तुर्की में भारतीय दूतावास ने कहा उनका शव माल्टा के एक होटल के मलबे के नीचे से निकाला गया।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के विजय कुमार

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के विजय कुमार और बेंगलुरु की एक कंपनी के एक कर्मचारी को तुर्किये के पूर्वी अनातोलिया क्षेत्र के मालट्या में एक चार सितारा अवसर होटल में रखा गया था। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुमार की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि जब सोमवार तड़के शहर में भूकंप आया तो कुमार 24 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में सो रहे थे।

Recommended Video

    Turkey Syria Earthquake से हाहाकार, सेटेलाइट तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप ? | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि तुर्किये और सिरिया में आए बिनाशकारी भूकंप से लगभग हजारों की मौत हो चुकी है। जैसे-जैसे अब तक 25 हजार से ज्यादा शवों को बरामद किया जा चुका है। माना जा रहा है कि रेस्क्यू अभियान के साथ मौतों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, कई दिनों से मलबे में दबने की वजह से लाशें भी सड़ने लगी हैं।

    ये भी पढ़ें- श्री अन्न योजना, कृषि, पर्यटन, इन्फ्रास्टूक्चर में बजट के प्रावधान से उत्तराखंड को भी ​होगा लाभ: रविशंकर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+