Trump 50% Tariff: भारत पर आज से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू , PM Modi ने कहा- 'झुकेंगे नहीं', पढ़ें 10 बड़े अपडेट
PM Modi ON Trump 50% Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की समय सीमा आज से शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत बाहरी दबावों का सामना करने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर ये अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं, जिसे भारत ने लगातार 'अनुचित, अन्यायपूर्ण और अतार्किक' बताया है।

आइए जानते हैं इस बड़ी खबर के अब तक के बड़े अपडेट विस्तार से...
- अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर भारतीय उत्पादों पर 50% शुल्क लागू करने की योजना की जानकारी दी।
- अधिसूचना के अनुसार, ये उच्च शुल्क भारतीय उत्पादों पर लागू होंगे।
- अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ आज सुबह 9 बजे से प्रभावी हो गए हैं।
- अहमदाबाद में सोमवार को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी शुल्कों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत बाहरी दबावों का सामना करेगा लेकिन झुकेगा नहीं।
- उन्होंने बताया कि भारत ब्रिटेन, ईयू और आसियान जैसे दूसरे देशों से ट्रेड डील पर बात कर रहा है।
'हम पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन झुकेंगे नहीं' (PM Modi ON Trump 50% Tarif)
- उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्योगों के हित उनकी प्राथमिकता हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मोदी के लिए किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्योगों के हित सर्वोपरि हैं। हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम सब कुछ सहन करेंगे।'
- रॉयटर्स के अनुसार मानवीय सहायता और पारस्परिक व्यापार कार्यक्रमों के तहत आने वाली वस्तुएं शुल्क-मुक्त रहेंगी।
- भारत का फार्मा क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स (चिप्स, मोबाइल फोन और टैबलेट) भी इन शुल्कों से मुक्त हैं।
- लेकिन टेक्सटाइल, ज्वेलरी, झींगा और हैंडीक्राफ्ट जैसे सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। इनका निर्यात 70% तक गिर सकता है।
- राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अन्य देशों को भी चेतावनी दी कि यदि वे डिजिटल करों, कानूनों, नियमों या विनियमों को नहीं हटाते हैं, तो उन पर भी शुल्क लगाए जा सकते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बढ़ाया टैरिफ? (PM Modi ON Trump 50% Tarif)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक रूस की नीतियां अमेरिकी सुरक्षा और विदेश नीति के लिए खतरा हैं। भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदना अमेरिका को खटक रहा है। इसलिए उसने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) जैसे कानून का इस्तेमाल कर भारत पर ज्यादा टैरिफ लगा दिया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए प्रेरित करना है।












Click it and Unblock the Notifications