Love Story: ट्रंप से 24 साल छोटी हैं मेलानिया, 18 करोड़ की रिंग के साथ किया था प्रपोज

नई दिल्‍ली। अपने पहले आधिकारिक दौरे के तहत अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भारत आ चुके हैं। ट्रंप के साथ फर्स्‍ट लेडी मेलानिया भी भारत आई हैं। ट्रंप जहां साल 2013-2014 में बतौर बिजनेसमैन भारत आ चुके हैं तो वहीं मेलानिया पहली बार यहां पहुंची हैं। मेलानिया ने भारत पहुंचने पहले ट्वीट किया था और लिखा था कि वह अपनी इस विजिट को लेकर खासी उत्‍साहित हैं। साल 2016 में जब ट्रंप ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव जीता था, तब से ही लोग मेलानिया के बारे में भी जानते रहते हैं। पेशे से एक सुपरमॉडल मेलानिया को एक स्‍टाइलिश फर्स्‍ट लेडी माना जाता है और राष्‍ट्रपति के साथ उनकी लव स्‍टोरी भी कम दिलचस्‍प नहीं है।

सुपर मॉडल मेलानिया से कैसे मिले थे ट्रंप

सुपर मॉडल मेलानिया से कैसे मिले थे ट्रंप

मेलानिया, डोनाल्‍ड ट्रंप की तीसरी पत्‍नी हैं और वह, युगोस्‍लाविया जिसे अब स्‍लोवेनिया के नाम से जानते हैं, वहां की सुपर मॉडल रह चुकी हैं। मेलेनिया के बारे में क‍हा जाता है कि उन्‍हें कभी भी न्‍यूड फोटोग्राफ्स क्लिक कराने में कोई हिचक ही नहीं हुई। वह साल वर्ष 1996 से अमेरिका में रह रही हैं और वर्ष 2006 में उन्‍हें अमेरिका की नागरिकता मिली थी। स्‍लोवेनिया, ईस्‍टर्न यूरोप का हिस्‍सा है। फर्स्‍ट लेडी की राष्‍ट्रपति से पहली मुलाकात न्‍यूयॉर्क में वर्ष 1998 में एक फैशन शो के बाद हुई पार्टी में हुई थी। इनकी रिलेशनशिप को 1999 में आए एक इंटरव्‍यू के बाद पब्लिसिटी मिलने लगी।

52 साल के ट्रंप को 28 साल की मेलानिया से प्‍यार

52 साल के ट्रंप को 28 साल की मेलानिया से प्‍यार

जिस वक्त मेलानिया से ट्रंप मिले थे, उस वक्त ट्रंप 52 साल के थे और शादीशुदा थे। उनकी दो शादी हो चुकी थीं। हालांकि, उनका अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से तलाक हो चुका था। इस मुलाकात के दौरान मेलानिया की उम्र 28 साल थी। इस पार्टी के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे से नंबर एक्सचेंज किए और इस मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद दोनों पहली बार डेट पर मिले। मेलानिया और ट्रंप का रोमांस उस समय अमेरिका में चर्चा का विषय था। वर्ष 2004 में दोनों ने सगाई कर ली और इसके साथ ही इनकी रिलेशनशिप लोगों की नजरों में आ गई।1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर ट्रंप ने मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया था।

दोनों की शादी को हो गए 15 साल

दोनों की शादी को हो गए 15 साल

पांच भाषाओं स्लोवेनियन, इंग्लिश, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन जानने वाली मेलानिया, ट्रंप से उम्र में 24 वर्ष छोटी हैं। वर्ष 2005 में ट्रंप ने माना कि वह और मेलेनिया कोर्टशिप में हैं और उनके बीच किसी तरह को कोई झगड़ा कभी नहीं हुआ। इसके बाद 22 जनवरी 2005 में दोनों ने शादी कर ली।मेलेनिया और डोनाल्‍ड ट्रंप की शादी भी सुर्खियों में रही थी। इनकी शादी जहां फ्लोरिडा के पाम बीच पर मौजूद चर्च में हुई तो रिसेप्‍शन 17,000 स्‍क्‍वॉयर फीट वाले बॉल रूम में हुआ था। मेलेनिया ने शादी पर जो ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत 200,000 डॉलर थी जिसे क्रिश्चिश्‍न डियॉर के डिजायनर ने तैयार किया था।मिलेनिया ने वर्ष 2000 में पुरुषों की मैगजीन जीक्‍यू के लिए न्‍यूड फोटोशूट कराया था। मेलेनिया की यही फोटो चुनावों से पहले जमकर वायरल हुई थी।

एक बेटे के पिता मेलानिया और डोनाल्‍ड

एक बेटे के पिता मेलानिया और डोनाल्‍ड

मेलानिया ने 2006 में बेटे को जन्‍म दिया जिसका नाम बैरन विलियम ट्रंप है। कहते हैं कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने बेटे का फर्स्‍ट नेम रखा तो मेलानिया ने मीडिल नेम।मेलेनिया के नाम बतौर फर्स्‍ट लेडी दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह न्‍यूड पोज देने वाली पहली अमेरिकी फर्स्‍ट लेडी तो हैं ही साथ ही वह किसी अमेरिका दूसरी, प्रथम महिला हैं जिनका जन्‍म दूसरे देश में हुआ है। मेलानिया से पहले अमेरिका के छठें राष्ट्रपति जॉन क्विंसी की पत्नी लुइजा एडम्स का जन्म अमेरिका से बाहर हुआ था। वर्ष 2015 में मेलानिया से डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर मेलेनिया ने कहा था कि वह उन्‍हें इस लिए प्रोत्‍साहित करती हैं क्‍योंकि वह जानती हैं कि ट्रंप, अमेरिका के लिए क्‍या कर सकते हैं। ट्रंप को अमेरिका के लोगों से प्‍यार है और वह अमेरिका के नागरिकों की मदद करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+