ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल, दिल्ली से मनाली जा रहे थे जन्मदिन मनाने
यह हादसा शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली का रहने वाला है। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए कुल्लू मनाली जा रहा था।

Truck collided car: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों दोस्त कार से जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली से मनाली जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन दोस्त घायल हो गए।
यह हादसा शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली का रहने वाला है। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए कुल्लू मनाली जा रहा था। तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी जियालाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहाबाद के पास राजमार्ग पर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार की पीछे से ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।
Recommended Video

स्थानीय लोगों की जैसे ही नजर पड़ी उन्होंने कार में सवार युवकों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दर्दनाक : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 युवकों की जलकर मौत












Click it and Unblock the Notifications