दर्दनाक : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 युवकों की जलकर मौत
आज तड़के तेज रफ्तार ट्रक व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक से भिड़ंत होने के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिससे उसमें सवार तीन लोग जलकर पूरी तरह से खाक हो गए।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमे आज तड़के तेज रफ्तार ट्रक व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक से भिड़ंत होने के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिससे उसमें सवार तीन लोग जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा जले हुए लोगों के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

कार सवार तीनो व्यक्तियों की जलकर हुई मौत
जानकारी अनुसार जालौन जनपद के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी तीन युवक जो कि इलाहाबाद स्थित हाई कोर्ट में अपनी तारीख के चलते वहां गए हुए थे। वहां से तारीख कर वापस लौटने के दौरान हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के वीरा गाँव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिससे कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार तीनो युवकों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना के सम्बंध में जाँच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।

Recommended Video

टक्कर के फ़ौरन बाद लगी आग
पुलिस द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भयानक टक्कर की वजह से तीनों व्यक्ति कार के अंदर ही फसे रह गए। मुमकिन है कि कार के दरवाजे जाम हो गए हों या इतनी जोरदार टक्कर की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए हों, जिससे वह समय रहते कार से बाहर नहीं निकल पाए। क्योंकि हादसे के फ़ौरन बाद ही कार में आग लग गई इसलिए वहां पहुंचकर उनको बचा पाना भी किसी राहगीर या पुलिस के लिए संभव नहीं हो पाया।
लोगों कि माने तो उनका कहना है कि जिस तरह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को राहगीरों द्वारा आग लगने से पहले ही कार से बाहर निकाल लिया गया था उसी प्रकार अगर मौके पर कोई राहगीर मौजूद होता तो शायद इन तीनो की जान बच भी सकती थी। मगर अफ़सोस ऐसा हो नहीं पाया और तीनो व्यक्ति इस दुखद हादसे में अपनी जान गवां बैठे।












Click it and Unblock the Notifications