जम्मू कश्मीर: कठुआ से पुलिस को मिला गोला बारूद से भरा ट्रक, जैश के तीन आतंकी भी गिरफ्तार
Recommended Video
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गुरुवार को पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। कठुआ एसएसपी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक पंजाब से आ रहा था। पुलिस पकड़े गए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है। बरामद किये गए हथियारों व गोला बारूद की मात्रा के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने इस घटना में तीन आतंकियों को भी पकड़ा है जिनके पास से छह एके-47 राइफल्स मिलने की जानकारी है। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं और जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि आतंकी सेना के कैंप पर हमले की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि आतंकी सेना के कैंप पर हमले की साजिश रच रहे हैं। पुलिस को कुछ समय पहले एक संदिग्ध ट्रक के बारे में सूचना मिली थी और इसके बाद से ही वह हाई अलर्ट पर थी। फिलहाल इस मामले में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। कठुआ से यह ट्रक ऐसे समय में पकड़ा गया है जब लगातार एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ को लेकर एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications