TRS ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का किया ऐलान
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक पत्र पर लिखकर यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली, 05 अगस्त: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक पत्र पर लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीआरएस के 16 सांसद है, सभी से पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपील की है कि मार्गेरेट अल्वा के समर्थन में वोट करें।

वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी विपक्ष की उम्मीदवार को वोट करने का फैसला लिया है। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिबू सोरेन ने भी मार्गरेट अल्वा को अपना समर्थन दिया है। वहीं इस चुनाव में टीएमसी दूर रहेगी। उन्होंने वोट नहीं करने का मन बनाया है। टीएमसी के पास असमंजस की स्थिति है, वे अपने पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को वोट करें या विपक्ष की उम्मीदवार को। इसके चलते उन्होंने वोट ही नहीं करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी AAP, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी TMC












Click it and Unblock the Notifications