जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर फंसे सलमान खान और शिल्पा शेट्टी, एससी आयोग ने मांगा जवाब

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सलमान और शिल्पा ने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस टिप्पणी के लिए जवाब मांगा है।

Recommended Video

    Salman Khan - Shilpa Shetty in trouble, Valmiki Samaj demands FIR against both | वनइंडिया हिंदी
    Salman Khan with Shilpa Shetty

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सलमान और शिल्पा ने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस टिप्पणी के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं दिल्ली और मुंबई के पुलिस कमिश्नर से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

    आयोग ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

    आयोग ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के उस टिप्पणी पर जवाब मांगा है जिसमें दोनों ने वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। आयोग ने दोनों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं दिल्ली और मुंबई के पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है।

    इंटरव्यू में किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

    इंटरव्यू में किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

    आयोग ने सभी को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। अगर इन 7 दिनों के भीतर कोई जवाब नहीं आता है तो आयोग फिर आगे की कार्रवाई करेगा। बता दें कि दोनों ने अपने-अपने एक इंटरव्यू में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी, दिल्ली प्रदेश ने पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी को दोनों के खिलाफ शिकायती पत्र लिखा था।

    वाल्मीकि समाज ने की थी FIR की मांग

    वाल्मीकि समाज ने की थी FIR की मांग

    वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को शिकायत पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। इस पत्र की फोटो इसके फेसबुक पेज पर भी डाली गई थी।

    दोनों के इंटरनेट पर वायरल हो गए थे वीडियो

    दोनों के इंटरनेट पर वायरल हो गए थे वीडियो

    सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ ये गुस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद दिख रहा है। इन वीडियो में दोनों ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों में दोनों के खिलाफ काफी गुस्सा है। मंगलवार को राजस्थान के अजमेर में दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। अजमेर में दोनों के पुतले फूंके गए और सलमान के होर्डिंग्स को आग भी लगा दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+