लॉकडाउन: महामारी से सुरक्षा के लिए त्रिपुरा के युवक ने बना डाला 'सोशल डिस्टेंसिंग बाइक'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हालिया 'मन की बात' में दी गई 'दो गज दूरी 'को हिदायत को ध्यान में रखते हुए त्रिपुरा के एक मैकेनिक ने बैटरी से चलने वाली एक ऐसी बाइक बनाने में सफलता है, जो कोरोनावायरस महामारी से सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मुफीद है।

दरअसल, त्रिपुरा के मैकेनिक द्वारा तैयार विशेष बाइक को सोशल डिस्टेंसिंग बाइक नाम दिया है, क्योंकि बेटी को बाइक पर बैठाने के लिए मैकनिक ने बाइक के पीछे लगी सीट का इस तरह समायोजित किया है कि दोनों सीटों के बीच की दूरी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सुझाए और जरूरी दूरी को कवर करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग बाइक को पार्थ साहा नामक युवक द्वारा तैयार किया गया है। त्रिपुरा के युवक पार्थ साहा ने उक्त बाइक इसलिए बनाई ताकि वह अपनी बेटी को अपने साथ बाइक पर बैठा सकें। साहा द्वारा तैयार किए बाइक पीछे की सीट पर सवार यात्री के बीच उचित सोशल डिस्टेंस की दूरी को बनाए रखती है।

बाइक राइडर की सीट और बाइक की पीछे के बीच एक मीटर दूरी रखी है
अरलिया अगरतला के रहने वाले साहा ने राइडर की सीट और बाइक की पीछे के बीच एक मीटर दूरी बनाए रखते हुए उक्त बाइक बनाई है, जो बैटरी से चलती है। साहा ने कहा कि इस बाइक की मदद से वह अपनी बेटी की मदद से परिवार के लिए आवश्यक कार्य पूरा कर सकते हैं। बाइक को पूरी तरह से चार्ज होने में कम से कम तीन घंटे लगते हैं और यह 80 किलोमीटर तक चल सकती है।

पूरी तरह से चार्ज होने के बाद बाइक 80 किलोमीटर तक चल सकती है
बाइक को पूरी तरह से चार्ज होने में कम से कम तीन घंटे लगते हैं और यह 80 किलोमीटर तक चल सकती है। गौरतलब है भारत में COVID-19 महामारी संकट जारी है, ऐसे में तकनीकी नवाचारों का उपयोग कर संकट से निपटने में सरकार की मदद के लिए कई इनोवेटर आगे आए हैं।

बेकार रेफ्रिजरेटर से निर्जीव वस्तुओं कीटाणुरहित करने के लिए चैंबर बनाया
इससे पहले महीने में कर्नाटक के शोधकर्ताओं ने एक बेकार रेफ्रिजरेटर का उपयोग करते हुए निर्जीव वस्तुओं कीटाणुरहित करने के लिए एक परिशोधन चैंबर का निर्माण किया था, जिसकी मदद से फूड, चाभियां, करेंसी और अन्य वस्तुओं को कीटाणुरहित किया जा सकता था।

देश में Covid19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28,380 हो गई है
उल्लेखनीय है भारत में अब तक कोरोनावायरस महामारी में कुल 886 मौत हो चुकी है और अब तक देश में Covid19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28,380 हो गई है। बीता रविवार को भारत के लिए सबसे बुरा है, जब एक ही दिन में भारत में कुल 1682 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई।












Click it and Unblock the Notifications