त्रिपुरा में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं पर FIR, पुलिस के काम में बाधा डालने का लगा आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 11। त्रिपुरा की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो सांसदों समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इनमें ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और डोला सेन का नाम शामिल है। इसके अलावा बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु और पार्टी प्रवक्त कुणाल घोष के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। इन नेताओं के खिलाफ 'पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बाधा डालने' के आरोप के साथ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
Recommended Video

थाने में पुलिस के बड़े अधिकारियों से किया दुर्व्यवहार!
इन नेताओं पर आरोप लगा है कि रविवार सुबह 14 टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ब्रत्य बसु और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में TMC नेताओं का एक दल खोवाई थाने पहुंचा था। बाद में सांसद अभिषेक बनर्जी भी थाने पहुंच गए। इसके बाद इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ एडिशनल एसपी बल्कि पुलिस के कई और अफसरों के साथ दुर्व्यवहार किया। ये सभी पुलिसवालों पर चिल्लाए और उनके काम में बाधा डाली।
त्रिपुरा में पांव जमाना चाह रही है टीएमसी
आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेता त्रिपुरा में पार्टी विस्तार को लेकर ध्यान दे रहे हैं। यहां 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता अभी से यहां तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अभिषेक बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर हमले हुए हैं। इन हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी और अन्य पर हालिया हमले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर किए गए थे और कहा था कि इस तरह की हरकतें "उन्हें निराश नहीं करेंगी"।












Click it and Unblock the Notifications