Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tripura Municipal Election Results 2021 LIVE: बीजेपी ने 334 सीटों में से 329 पर जीत की दर्ज

Tripura civic polls:

त्रिपुरा निकाय चुनाव 2021 परिणाम: त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए रविवार को वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए नककी गिनती शुरू हो गई है। त्रिपुरा नगर निगम चुनाव में 785 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच था। त्रिपुरा निकाय चुनाव में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। बीजेपी इस महीने की शुरुआत में अगरतला नगर निगम और 19 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 सीटें जीत चुकी है।

Recommended Video

    Tripura Municipal Election: Agartala में जीत के बाद BJP ने जश्न मनाया | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
    Tripura Municipal Election Results

    LIVE Feed
    Nov 28, 2021, 7:09 PM IST

    त्रिपुरा के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता देते हैं। ये आशीर्वाद हमें त्रिपुरा में प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए काम करने की अधिक शक्ति प्रदान करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Nov 28, 2021, 7:09 PM IST

    भाजपा ने आज घोषित हुए 334 वार्ड के नतीजों में 329 वार्ड में जीत दर्ज की है। जिसमें भाजपा ने 112 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली थी। इस चुनाव में विपक्ष को मात्र 5 सीटें हासिल हुई हैं: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
    Nov 28, 2021, 6:05 PM IST

    त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं।
    Nov 28, 2021, 6:05 PM IST

    त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं।
    Nov 28, 2021, 5:12 PM IST

    त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी को 334 में से 329 सीटों पर जीत हासिल हुई है। अगरतला सहित कई नगर निगम में विपक्ष का खाता तक नहीं खुला। बीजेपी ने अगरतला के सभी 51 वार्डों पर बंपर जीत दर्ज की है।
    Nov 28, 2021, 3:09 PM IST

    9 नगर निकाय चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप

    सत्तारूढ़ भाजपा ने 9 नगर निकायों- कुमारघाट नगर परिषद, खोवाई नगर परिषद, तेलियामुरा नगर परिषद, मेलाघर नगर पंचायत, सोनमुरा नगर पंचायत, अमरपुर नगर पंचायत, सबरूम नगर परिषद, धर्मनगर नगर परिषद और जिरानिया नगर पंचायत में क्लीन स्वीप किया है। विशेष रूप से, जिरानिया में, केवल एक सीट पर मतदान हुआ और बाकी को बिना किसी प्रतियोगिता के भाजपा ने जीत लिया।
    Nov 28, 2021, 3:07 PM IST

    अगरतला नगर निगम: 51 में से 37 सीटों पर जीती BJP

    राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अगरतला नगर निगम (एएमसी) में भाजपा ने 51 सीटों में 37 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है।
    Nov 28, 2021, 1:56 PM IST

    अगरतला नगर निगम: 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर BJP ने हासिल किया बहुमत

    राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अगरतला नगर निगम के 51 वार्डों में से 29 वार्डों से बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है।
    Nov 28, 2021, 1:54 PM IST

    TMC पर त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष ने साधा निशाना

    त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने निकाय चुनाव परिणामों पर कहा, ''टीएमसी ने अपने राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है। वे लोगों के बीच अराजकता और भ्रम पैदा करने के लिए त्रिपुरा आए थे। इसलिए उनके राज्य में कोई भी सीट जीतने का सवाल ही नहीं उठता।''
    Nov 28, 2021, 12:43 PM IST

    मतगणना के रुझानों में बीजेपी को भारी बढ़त

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा निकाय चुनावों में मेलाघर नगर परिषद के तहत सभी 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। बेलोनिया नगर परिषद में 11 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया है। बाकी में मतगणना जारी है। सोनमुरा नगर पंचायत में सभी 13 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
    Nov 28, 2021, 12:42 PM IST

    BJP सभी सीटों पर आगे

    भाजपा उन सभी सीटों पर आगे चल रही है या जीत चुकी है जहां मतगणना पूरी हो चुकी है। 2018 में त्रिपुरा में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ये पहला निकाय चुनाव लड़ा था।
    Nov 28, 2021, 12:41 PM IST

    अगरतला नगर निगम में BJP ने 19 वार्ड जीते, 32 पर आगे

    अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 19 वार्डों पर जीत हासिल की है और शेष 32 पर आगे है।
    Nov 28, 2021, 10:40 AM IST

    अगरतला नगर निगम: वार्ड नंबर 35 और 18 से जीते BJP उम्मीदवार

    त्रिपुरा निकाय चुनाव परिणाम: अगरतला नगर निगम के वार्ड नंबर 35 से बीजेपी के तुषार कांति भट्टाचार्जी और वार्ड नंबर 18 से बीजेपी के अभिषेक दत्ता जीत गए हैं।
    Nov 28, 2021, 10:07 AM IST

    त्रिपुरा निकाय चुनाव: अगरतला नगर पालिका में 3 वार्डों में BJP आगे

    त्रिपुरा निकाय चुनाव: अगरतला नगर पालिका में 3 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।
    Nov 28, 2021, 9:04 AM IST

    त्रिपुरा: अगरतला नगर निगम, नगर पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती जारी

    त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अंबासा, जिरानिया, तेलियामुरा और सबरूम में बीजेपी आगे।
    Nov 28, 2021, 8:36 AM IST

    अगरतला नगर निगम चुनाव नतीजे: मतगणना शुरू

    त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और अन्य नगर निकायों की 222 से सीटों के लिए वोटों की गिनती अभी चल रही है।
    Nov 28, 2021, 7:37 AM IST

    81.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था मतदान

    25 नवंबर को कुल 334 सीटों में से 222 सीटों के लिए निकाय चुनाव हुए थे। मतदान में 81.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शेष 112 सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की।
    Nov 28, 2021, 7:36 AM IST

    प्रदेशभर के 13 केंद्रों पर होगी मतगणना

    प्रदेशभर के 13 मतगणना केंद्रों पर 6 नगर पंचायतों, 7 नगर परिषद एवं अगरतला नगर निगम के नगर एवं नगर पंचायत के आम चुनाव 2021 के संबंध में मतगणना की जाएगी।
    Nov 28, 2021, 7:34 AM IST

    अगरतला नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 222 सीटों के लिए होगी आज काउंटिंग

    त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और अन्य नगर निकायों की 222 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार त्रिपुरा निकाय चुनावों में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव मुख्य रूप से तीन दलों भाजपा, टीएमसी और सीपीआई (एम) के बीच लड़े गए थे।
    Nov 28, 2021, 7:31 AM IST

    त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के नतीजे: मतगणना के लिए आज तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मतगणना केंद्रों से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+