पीएम मोदी के सामने ही मंच पर बीजेपी के मंत्री ने महिला मंत्री के साथ की शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ VIDEO

अगरतला। त्रिपुरा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा में मंच पर त्रिपुरा सरकार में मंत्री मनोज कांति देब अपनी साथी सामाजिक कल्याण मंत्री सांतना चकमा की कमर को गलत तरीके से छूते नजर आए। इस वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री ने जब यह शर्मनाक हरकत की तब मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे। विपक्षी वाम मोर्चे ने राज्य मंत्री मनोज कांती देव द्वारा उनकी मंत्रीमंडलीय साथी को गलत तरीके से छूने के लिए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

PM मोदी मंच पर और त्रिपुरा के मंत्री ने की ये शर्मनाक हरकत

PM मोदी मंच पर और त्रिपुरा के मंत्री ने की ये शर्मनाक हरकत

दरअसल, पीएम मोदी जिस समय मंच पर कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहे थे। उसी दौरान मंच पर मौजूद त्रिपुरा के मंत्री मनोज कांति देब ने अपनी सहयोगी सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री संतना चकमा की कमर पर हाथ रखा। वीडियो में महिला मंत्री मनोज कांति देब का हाथ हटाती दिख रही हैं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, वन इंडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो हुआ वायरल

विपक्षी वाम दलों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। CPI (M) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी अगरतला की सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वाम मोर्चे के संयोजक बिजन धर ने संवाददाताओं से कहा, जिस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव और अन्य लोग जनसभा संबोधित कर रहे थे उस मंच पर एक महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने के लिए मोनोज कांती देव को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा, देव ने त्रिपुरा मंत्रीमंडल की एक मात्र महिला मंत्री के शील, पवित्रता और मर्यादा को सार्वजनिक मंच पर नुकसान पहुंचाया है जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद थे।

यह महज विपक्ष की ओर से किया जा रहा दुष्प्रचार है

यह महज विपक्ष की ओर से किया जा रहा दुष्प्रचार है

वही इस मामले पर बीजेपी की ओऱ लगातार सफाई दी जा रही है। त्रिपुरा बीजेपी की तरफ से कहा कि यह महज विपक्ष की ओर से किया जा रहा दुष्प्रचार है। देब से पूछा गया तो वह बोले कि वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। बकौल मंत्री, यह कैसे संभव है, वह भी पीएम और भारी भीड़ की मौजूदगी में? वीडियो के साथ जिसने भी छेड़खानी की, वह बेहद गिरी और घटिया मानसिकता का व्यक्ति होगा। मैं तो उस दौरान केवल आगे आना चाह रहा था। इस वीडियो को एडिट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+