Tripura Election Results 2023: त्रिपुरा के "मणि" बने माणिक साहा, दोहराया उत्तरांखड के "धामी" वाला जादू
Tripura Election Results 2023: त्रिपुरा के "मणि" बने माणिक साहा, दोहराया उत्तराखंड के धामी वाला जादू

Manik Saha Become CM Again: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आ चुके हैं। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक बार फिर भगवा रंग लहरा चुका है। भाजपा बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनी टाउन बोरडोवली सीट पर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के आशीष कुमार साहा को भारी मतों से परास्त कर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ माणिक साहा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापसी पक्की कर ली है। त्रिपुरा में भाजपा के लिए माणिक साहा असली "मणि" साबित हुए हैं। पेशे से डॉक्टर माणिक शाह ने महज 8 माह के कार्यकाल में जनता की नब्ज को अच्छे से पकड़ा और अपनी सेवा से जनता को अपना बना लिया। त्रिपुरा में सत्ता पर वापसी कर माणिक साहा ने उत्तराखंड के सीएम धामी जैस जादू दोहरा दिया।

बिप्लब देव को सीएम पद से हटा कर साहा को सौंपी गई थी कुर्सी
बता दें भाजपा ने गुजरात और उत्तराखंड समेत त्रिपुरा में भी कर्नाटक जैसा प्रयोग किया था और अचानक वहां का मुख्यमंत्री बदल दिया था। ये बात मई 2022 की है जब त्रिपुरा में 14 विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन पर कई आरोप लगाते हुए उनकी कार्यप्रणाली को जनता का विरोधी करार दिया था। तब भाजपा ने उनसे इस्तीफा लिखवा कर विधायकों की राय पर डॉक्टर माणिक साहा जो त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे उन्हें सत्ता की बांगडोर सौंपते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था। जैसे उत्तराखंड में धामी का विधानसभा चुनाव में जादू चला था वैसे ही माणिक ने महज 8 माह के कार्यकाल में जनता का विश्वास हासिल कर त्रिपुरा में भाजपा की सत्ता में वापसी करवाई।

डॉ माणिक साहा ने मुख्यमंत्री बनते ही पकड़ी जनता की नब्ज
बिप्लब देव को हटा कर भाजपा राज्य सरकार के प्रति जनता में सरकार विरोधी लहर को साधने के लिए माणिक साहा पर जो भरोसा राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया था उस पर साहा खरे उतरे। उन्होंने 15 मई 2022 के बाद मुख्यमंत्री बनते ही जनता की समस्याओं को हाथों-हाथ लिया और उसके हित में कई फैसले लिए। इसके साथ ही त्रिपुरा में चुनाव से पहले भाजपा में चल रही आंतरिक गुटबाजी, विधायकों की नाराजगी को कम करने में भी कामयाब हुए। जिसका फायदा विधानसभा चुनाव में नजर आया।
माणिक 60 में से 32 सीटों पर जीती भाजपा
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications