'कांग्रेस-CPM के साथ नहीं, विपक्ष में बैठेंगे, जरूरत पड़ने पर...', बोले Tipra Motha के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर
प्रद्योत किशोर ने कहा कि हम भले ही थोड़ा पीछे चले गए हों, लेकिन हम जीरो से 13 तक पहुंचे हैं, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हम दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं, इसलिए हम विपक्ष में बैठेंगे।

Tripura Election Result 2023: 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा चुनावों का परिणाम स्पष्ट हो गया है। इस चुनाव में Tipra Motha party (तिपरा मोथा पार्टी) ने जबरदस्त एंट्री मारी है। चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे आगे रही, वहीं Tipra Motha दूसरे नंबर पर सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि दो साल पुरानी पार्टी जनता के आशीर्वाद से त्रिपुरा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि मैंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जीत की बधाई दी है।
प्रद्योत किशोर ने कहा कि हम भले ही थोड़ा पीछे चले गए हों, लेकिन हम जीरो से 13 तक पहुंचे हैं, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हम दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं, इसलिए हम विपक्ष में बैठेंगे। कांग्रेस और सीपीएम के साथ नहीं जाएंगे। हम सदन में स्वतंत्र रूप से बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को मेरी जब जरूरत होगी हम मदद करेंगे।
Recommended Video

प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि कांग्रेस मेरी पैरेंट पार्टी थी और आज हम उनसे अधिक सीट जीत चुके हैं, कांग्रेस को कम सीटें मिली हैं। कांग्रेस को महज 3 सीटें ही मिली हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस से जीते हैं, मैंने उन सभी के अधीन काम किया है और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एआईसीसी को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रद्योत किशोर देबबर्मा जैसे लोग पार्टी क्यों छोड़ते हैं। कहा कि कांग्रेस ने तब सोचा था कि मैं किसी काम का नहीं था, लेकिन आज मैं कांग्रेस से अधिक सीटें जीतने में सफल हुआ हूं।
यह भी पढ़ें- Tripura Election Result: त्रिपुरा में भी काम आया BJP का ये फॉर्मूला, सत्ता विरोधी लहर को ऐसे हराया












Click it and Unblock the Notifications