Tripura Election: 2 मार्च को आएंगे त्रिपुरा चुनाव के नतीजे, इस बार 4 फीसदी कम वोटिंग

त्रिपुरा की कुल 60 सीटों पर वोटिंग के बाद 2 मार्च को काउंटिंग होंगी। 16 फरवरी को करीब 86.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। साल 2018 में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए यहां जीत दर्ज की थी।

Tripura Assembly Election 2023

Tripura Assembly Election 2023: मेघालय और नागालैंड के सोमवार संपन्न हुए मतदान के बाद अब त्रिपुरा सहित तीनों राज्यों की जनता और राजनीतिक दलों को मतगणना का इंतजार है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2 मार्च को बाकी राज्यों नागालैंड और मेघालय के साथ आएगा। त्रिपुरा की कुल 60 सीटों पर काउंटिंग होंगी, जिसके लिए 16 फरवरी को मतदान किया गया था। जहां एक ही चरण में 16 फरवरी को करीब 86.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

पिछली बार से 4 फीसदी वोटिंग कम

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। हालांकि इस बार पिछले 2018 के 90 फीसदी मतदान से इस बार वोटिंग का आंकड़ा 4 प्रतिशत कम है। हालांकि इस बार एक नई पार्टी भी चुनावी मैदान में कूदी है। जिसका नाम टिपरा मोथा है, जिसका नेतृत्व पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा कर रहे हैं।

बीजेपी ने रचा था इतिहास

बता दें कि त्रिपुरा चुनाव में साल 2018 में बीजेपी ने इतिहास बनाते हुए लेफ्ट के 25 साल के शासनकाल को उखाड़ फेंका था। पहली बार पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में कमल खिला था। उस वक्त बीजेपी ने अपने सहयोगी दल ने साथ मिलकर कुल 60 में से 43 सीटें जीत थीं, जबकि सीपीएम को सिर्फ 16 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। यहां तक की कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुला था।

त्रिपुरा की 60 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों से 259 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला काउंटिंग के दिन यानी 2 मार्च को होगा।

एग्जिट पोल: BJP की एक बार फिर वापसी

एग्जिट पोल्स में बीजेपी एक बार फिर बहुमत के साथ वापसी करने जा रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक एग्जिट पोल में त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा फिर से आ रही है। कुल 60 सीटों में से बीजेपी 36 से 45, लेफ्ट 6 से 11, टीएमपी 9 से 16 सीटें जीत सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+