VIDEO:त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने थाने में घुसकर शख्स को जड़ा थप्पड़

Recommended Video

    Congress leader Pradyot Burman की गुंडागर्दी, थाने में शख्स को जड़ा थप्पड़ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देव बर्मन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो थाने में घुसकर एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस शख्स को बर्मन थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा था। इस शख्स पर प्रद्युत देव बर्मन की बहन व त्रिपुरा कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला करने का आरोप है।

    Tripura Congress President Pradyot Kishore Deb Burman slaps a man inside Khowai police station, Video

    जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो सत्तारूढ़ इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि आरोपी आईपीएफटी का समर्थक है उसने कांग्रेस उम्मीदवार के काफिले पर कथित रूप से पत्थरबाजी की है। प्रज्ञा के काफिले पर उस समय इस शख्स ने पत्थरबाजी की जब वो तुलाशिखर में रैली से वापस लौट रही थीं।

    इस संबंध में प्रज्ञा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो तुलाशिखर में सभा को संबोधित करके लौट रही थी तभी आईपीएफटी के समर्थक ने उनकी कार पर ईंट फेंकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा था कि शख्स के साथ कुछ और लोग भी थे। उन्होंने दावा किया है कि जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए उनकी कार पर पथराव का प्रयास किया गया है।

    हालांकि पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन थाने में घुसकर आरोपी शख्स को थप्पड़ जड़ने का त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत देव बर्मन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। त्रिपुर में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष का थाने में घुसकर थप्पड़ मारने की घटना उनको मुश्किल में डाल सकती है।

    यह भी पढ़ें- त्रिपुरा लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+