त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने काफिला रुकवाकर घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
त्रिपुरा सीएम माणिक साहा एक दौरे पर जा रहे थे तभी एक बूढ़ी महिला के साथ हुई दुर्घटना हुई तो उन्होंने अपना काफिला रोकर उस महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा का काफिला निकल रहा था। तभी रास्ते में उन्हें एक घायल महिला दिखी जिसके लिए वो अपने काफिले को रुकवाए और उस घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। लोग सीएम की इस मानवता भरे व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा गुरुवार को जब दक्षिण त्रिपुरा दौरे पर जा रहे थे जब उनका काफिला विश्रामगंज पहुंचा तो एक वृद्ध महिला काफिले में एक वाहन के टकरा गई और सड़क पार करने समय घायल हो गई।
आधिकारिक बयान के अनुसार जैसे ही इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री डॉ साहा को पता चला तो उन्होंने काफिले को रोक दिया और घायल महिला- बिस्वलक्ष्मी देबबर्मा को बिश्रामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उसका अपनी देखरेख में इलाज करवाया।
मुख्यमंत्री ने घायल महिला से बातचीत की और उपस्थित चिकित्सक से आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने उसके इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सिर में चोट लगने के कारण महिला को बेहतर इलाज के लिए जीबीपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के दक्षिण त्रिपुरा से लौटने के बाद वह सीधे जीबीपी अस्पताल गए और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जहां डॉक्टरों ने सीएम को बताया कि महिला की अब स्थिति स्थिर है। वहीं मुख्यमंत्री ने घायल महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी दी।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications