त्रिपुरा CM बिप्लब देव बोले- नेपाल और श्रीलंका में अमित शाह बनाएंगे भाजपा की सरकार
त्रिपुरा CM बिप्लब देव बोले- नेपाल और श्रीलंका में अमित शाह बनाएंगे भाजपा की सरकार
Biplab Deb Says Amit Shah Want BJP Expansion To Nepal, sri Lanka: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में और विवादों मे रहते हैं। बिप्लब देब इस बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं लेकिन इस बार मामला अंतरराष्ट्रीय राजनीति की है। त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने अगरतला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यक्रम में कहा है कि बीजेपी सिर्फ देशभर में नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी पार्टी का विस्तार चाहती है। बिप्लब देब ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की योजना है। बिप्लब देब के इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
Recommended Video

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान की एक बातचीत शेयर कर रहे थे। बिप्लब कुमार देब बोले, जब अमित शाह भाजपा के प्रमुख थे, तब एक बैठक के दौरान भारत में सभी राज्यों में पार्टी की जीत पर बात हो रही थी। उसी दौरान पार्टी की 'विदेशी विस्तार' पर भी चर्चा हुई थी।
बिप्लब कुमार देब 2018 में हुई बैठक के आधार पर कहा, ''हम बैठक के दौरान उस वक्त गेस्टरूम में बात कर रहे थे, तब अजय जम्वाल (भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। जिसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि अभी श्रीलंका और नेपाल बाकी है। हमें अपनी पार्टी का विस्तार करना है। हमें श्रीलंका और नेपाल में सरकार बनाने के लिए पार्टी का विस्तार करना है।''
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब बिप्लब कुमार देब अपने किसी भाषण को लेकर चर्चा में या विवादों में रहे हों।












Click it and Unblock the Notifications