त्रिपुरा में प्रद्योत बर्मा को मनाने में जुटी बीजेपी, ग्रेटर टिपरालैंड को छोड़कर सभी मांगों को किया स्वीकार
त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को प्रद्योत किशोर देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा से कड़ी चुनौती मिली है। इस बीच बीजेपी ने ग्रेटर टिपरालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करने की बात कही है।

Tripura Assembly Election Result: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आ चुका है। भाजपा ने राज्य में एक बार फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में टिपरा मोथा पार्टी ने बीजेपी के सामने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बीच भाजपा ने टीएमपी के साथ गठबंधन के रास्ते खोले है। हालांकि, भाजपा ने एक शर्त रखते हुए कहा है कि वह ग्रेटर टिपरालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
ग्रेटर टिपरालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांग स्वीकार- बीजेपी
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 32 सीटों पर, टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी आईपीएफटी गठबंधन को 34 सीटों को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है। इस बीच बीजेपी ने पीटीआई को बताया कि, 'ग्रेटर टिपरालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करेगी।'
त्रिपुरा में बीजेपी को टिपरा मोथा से मिल रही चुनौती
राज्य में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को वाम-कांग्रेस गठबंधन और प्रद्योत किशोर देबबर्मा के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा से चुनौती मिल रही है, हालांकि, टिपरा मोथा ने चुनाव से पहले तक किसी गठबंधन की घोषणा नहीं की है।
नए सरकार के गठन में टिपरा मोथा की अहम भूमिका
चुनाव में अब तक सामने आए परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि, त्रिपुरा में शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाई गई नयी पार्टी 'टिपरा मोथा' राज्य में नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभा सकती है। टिपरा मोथा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित 20 में से 11 सीटों पर आगे है, जो कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन के लिए सरकार बनाने में मुश्किल खड़ी कर सकती है।
हम राज्य में अगली सरकार बना रहे हैं- सुब्रत चक्रवर्ती
भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि, 'हम राज्य में अगली सरकार बना रहे हैं... जैसा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं। दो केंद्रीय नेता- फणींद्रनाथ सरमा और संबित पात्रा यहां निगरानी के लिए हैं। उम्मीद है कि आज और लोग आएंगे।
Recommended Video
गठबंधन को लेकर जनवरी में प्रद्योत ने दिया था ये बयान
वहीं दूसरी ओर प्रद्योत ने जनवरी में कहा था कि, कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि हम गठबंधन बनाने जा रहे हैं। मैंने पहले भी कहा है और मैं फिर से कह रहा हूं कि जब तक हमें भारत सरकार से लिखित में नहीं मिल जाता कि हमारी मांगें संवैधानिक रूप से पूरी की जाएंगी, मैं कोई गठबंधन नहीं करूंगा। मैं उन लोगों को दोष नहीं देता जो इसे नहीं मानते। क्योंकि 46 साल में 1977 के बाद हर क्षेत्रीय तिपरसा राजनीतिक दल दिल्ली गया है और चुनाव से पहले समझौता करके लौटा है, लेकिन चुनाव के बाद, तिप्रसा को कुछ भी नहीं मिलता है।'












Click it and Unblock the Notifications