लोकसभा में गूंजा राफेल डील का मुद्दा, शिवसेना बोली- सरकार अगर साफ तो जेपीसी से डर क्यों

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को राफेल डील पर चर्चा हुई। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने गोवा के मंत्री का ऑडियो टेप सुनाने की अनुमति मांगी, हालांकि लोकसभा स्पीकर ने इससे इनकार कर दिया। इस दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा भी हुआ। राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल मामले पर जेपीसी गठन करने की मांग की। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। जेटली ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद की गरिमा का ख्याल रखें, हमें उनसे ये उम्मीद नहीं थी। केंद्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने भी जेपीसी जांच का समर्थन किया है। शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमारी सरकार अगर साफ है तो हम क्यों डरते हैं जेपीसी से।

triple talaq bill to be tabled in rajya sabha during parliament winter session, live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Jan 02, 2019, 5:12 PM IST

राफेल पर शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में कहा- कैसा ऑफसेट कॉन्ट्रेक्टर था जिसकी कंपनी तक नहीं बनी थी। सिर्फ कागजों पर थी, जबकि एचएएल के पास सब था। हमारी सरकार अगर साफ है तो हम क्यों डरते हैं जेपीसी से।
Jan 02, 2019, 5:10 PM IST

बीजू जनता दल सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा- कतर ने हमसे कई गुना सस्ते में राफेल विमान खरीदे हैं और हमें कीमतों के बारे में जानने का हक है। कोई भी डील को रद्द कराना नहीं चाहता लेकिन कीमत के बारे में इतना कन्फ्यूजन क्यों है।
Jan 02, 2019, 3:54 PM IST

जेटली ने कहा कि राफेल डील में कुल ऑफसेट 29 हजार के और कांग्रेस एक लाख 30 हजार करोड़ के एक कंपनी के ऑफसेट बता रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट है लेकिन कांग्रेस संतुष्ट नहीं है
Jan 02, 2019, 3:52 PM IST

राफेल मामले पर जेपीसी नहीं हो सकती, भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस की रणनीति है और कुछ नहीं- जेटली
Jan 02, 2019, 3:50 PM IST

जेटली ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद की गरिमा का ख्याल रखें, हमें उनसे ये उम्मीद नहीं थी
Jan 02, 2019, 3:48 PM IST

अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी को तथ्य नहीं मालूम, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल को लेकर फैसला दे दिया है।
Jan 02, 2019, 3:44 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही शुरू, जेटली ने राहुल गांधी पर बोला हमला- कांग्रेस अध्यक्ष को ऑफसेट नहीं पता
Jan 02, 2019, 3:04 PM IST

राफेल डील पर बहस के दौरान हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 3.30 बजे तक के लिए स्थगित
Jan 02, 2019, 3:03 PM IST

राफेल पर जवाब देते हुए अरुण जेटली ने बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड और नेशनल हेरल्ड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस परिवार को देश की सुरक्षा के बारे को लेकर कोई भी चिंता नहीं है।
Jan 02, 2019, 2:52 PM IST

अरुण जेटली ने कहा- वह ऑडियो टेप फर्जी है तभी तो राहुल गांधी उसकी सत्यता की जिम्मेदारी लेने से घबरा रहे हैं। पूर्व फ्रेंच राष्ट्रपति का बयान भी खारिज कर दिया है।
Jan 02, 2019, 2:51 PM IST

राहुल गांधी के संबोधन पर अरुण जेटली ने दिया जवाब, कहा- राहुल लगातार झूठ बोल रहे हैं
Jan 02, 2019, 2:49 PM IST

राफेल जेट डील पर राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- हम इस मामले में जेपीसी की मांग करते हैं। बीजेपी से मैं कहना चाहता हूं कि डरने की बात नहीं है, जेपीसी ऑर्डर कीजिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा
Jan 02, 2019, 2:25 PM IST

वित्त मंत्री का राहुल पर हमला- पिछली बार सांसद (राहुल गांधी) ने राफेल पर बात की थी, उन्होंने उनके और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच बातचीत को लेकर देश के सामने झूठ बोला था
Jan 02, 2019, 2:22 PM IST

स्पीकर ने कहा- टेप की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं, नहीं चला सकते सदन में। कांग्रेस सदस्य टेप चलाना चाहते हैं।
Jan 02, 2019, 2:20 PM IST

राहुल गांधी के बयान के बीच लोकसभा में हंगामा, जो टेप सुरजेवाला ने जारी किया, उसे सुनाना चाहते हैं राहुल
Jan 02, 2019, 2:19 PM IST

राहुल गांधी ने गोवा के मंत्री का ऑडियो टेप सुनाने की अनुमति मांगी, स्पीकर ने किया इनकार, लोकसभा में हो रहा है जमकर हंगामा
Jan 02, 2019, 2:15 PM IST

राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर क्यों पीएम मोदी ने राफेल का सौदा अंबानी की कंपनी को दिया, अंबानी एक नाकाम व्यापारी हैं।
Jan 02, 2019, 2:14 PM IST

राहुल गांधी का बड़ा हमला- फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी की कंपनी को शामिल किया गया
Jan 02, 2019, 2:12 PM IST

क्या वायुसेना से बिना पूछे राफेल डील में बदलाव किए गए, किसने ये बदलाव किया- राहुल गांधी
Jan 02, 2019, 2:11 PM IST

जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया गया? आज तक एक भी राफेल क्यों नहीं आया- राहुल गांधी
Jan 02, 2019, 2:10 PM IST

विमान की संख्या को 126 से घटाकर 36 किया गया। रक्षामंत्री ने कहा कि डील में बदलाव की जानकारी नहीं थी- राहुल
Jan 02, 2019, 2:09 PM IST

राहुल बोले- पीएम कहते हैं कि किसी ने उनपर आरोप नहीं लगाए। मैंने इंटरव्यू देखा। पूरा देश पीएम मोदी से सवाल पूछ रहा है।
Jan 02, 2019, 2:07 PM IST

लोकसभा में बोल रहे हैं राहुल गांधी, राफेल के मुद्दे पर बोल रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष
Jan 02, 2019, 1:19 PM IST

राज्‍यसभा में तीन तलाक बिल पेश किया जाना है, लेकिन विपक्षी दलों के कड़े विरोध के कारण सरकार की बढ़ी मुश्किलें
Jan 02, 2019, 12:17 PM IST

कांग्रेस सासंद सुनील जाखड़ बोले- पंजाब में 414285 किसानों का कर्ज हुआ माफ, पीएम मोदी ने धर्मशाला की रैली में कहा था कि पंजाब में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है।
Jan 02, 2019, 12:17 PM IST

राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू- सदन की गरिमा का रखें खयाल, लोग हम पर हंस रहे हैं, इस तरह हंगामा कर चर्चा के लिए वक्त जाया न करें।
Jan 02, 2019, 12:17 PM IST

संसद में दोपहर एक बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी
Jan 02, 2019, 12:17 PM IST

कावेरी मामले पर AIADMK सांसदों ने राज्यसभा में किया हंगामा, सदन में कई दिनों से उठा रहे हैं मुद्दा
Jan 02, 2019, 12:16 PM IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर के पास राफेल की सारी फाइलें मौजूद, उन फाइलों में दर्ज है सबकुछ, वे फाइलें क्यों छिपाई जा रही हैं?
Jan 02, 2019, 11:15 AM IST

लोकसभा में राफेल पर हंगामा जारी, राहुल गांधी राफेल के मुद्दे पर लोकसभा में बोलेंगे, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण देंगी सवालों के जवाब
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+