अगर मोदी जी का समर्थन खुल कर नहीं कर सकते, तो ऐसे ही अबसेंट रहो-राम माधव
नई दिल्ली: राज्यसभा में तीन तलाक के दौरान विपक्षी एकता में दरार दिखाई दी। इसी वजह से मोदी सरकार तीन तलाक बिल को मंगलवार को राज्यसभा में पास कराने में कामयाब हो पाई। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने अपने उन सहयोगियों और विपक्ष पर चुटकी ली, जो कि तीन तलाक बिल पर मतदान के दौरान गैरहाजिर रहे। कल राज्यसभा में 184 सांसदो ने वोटिंग में हिस्सा लिया। जबकि सदन की मौजूदा संख्या 240 है। 5 सीटें खाली हैं। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू और एआईएडीएमके ने इस बिल का विरोध किया लेकिन मतदान में हिस्सा ना लेकर वॉकआउट किया।

'मोदी सरकार को सांसदों की अबसेंट का मिला फायदा'
पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए को मंगलवार को तीन तलाक बिल पास कराने में सांसदों की अबसेंट का फायदा भी मिला। मात्र 15 वोटों के अंतर से सरकार ने तीन तलाक बिल राज्यसभा से पास कराया। विपक्षी पार्टियों सपा,बसपा,टीआरएस औ वाईएसआर कांग्रेस के कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति ने भी सरकार की मदद की। अकेले कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, विवेक तनखा, रंजीब बिस्वाल और मुकुट मिथि वोटिंग के समय उपस्थित नहीं थे।

राम माधव ने ली चुटकी
राम माधव ने कहा कि कल संसद में जिस तरह से कुछ लोगों ने अनुपस्थित होकर उस कानून को समर्थन दिया, हम धन्यवाद देते हैं। इसी तरह जो अच्छा काम मोदी जी करते हैं उसका समर्थन करो, खुलकर नहीं कर सकते,तो उपस्थित ना रहो। राम माधन तीन तलाक बिल की बात कर रहे थे। गौरतलब है कि कई सांसदों की अनुपस्थिति से बीजेपी को फायदा हुआ और वो ये बिल पास करवा पाई। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में ये बिल पास ना करा पाई थी।

तीन तलाक बिल हुआ पास
गौरतलब है कि मंगलवार को तीन तलाक बिल विपक्ष के विरोध और वॉकआउट के वाबजूद पास हो गया। मुस्लिम महिला(विवाह अधिकार संरक्षण) बिल राज्यसभा में चर्चा के बाद 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित हुआ। वहीं तीन तलाक बिल चर्चा में विपक्षी सदस्यों ने इसे सलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग की थी। इसे सरकार ने खारिज कर दिया। विपक्षी सदस्यों द्वारा सलेक्ट कमेटी में भेजने का प्रस्ताव लाया गया,जो 84 के मुकाबले 100 वोटों से खारिज हो गया। कुल 56 सासंद वोटिंग से दूर रहे।
-
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications