बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी तृणमूल कांग्रेस सासंद की डेब्यू फिल्म

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद अर्पिता घोष की डेब्यू फिल्म 'आई' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन देबेश चटर्जी ने किया है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रदर्शन शनिवार को किया जाएगा।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद अर्पिता घोष की डेब्यू फिल्म 'आई' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन देबेश चटर्जी ने किया है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रदर्शन शनिवार को किया जाएगा। फिल्म तीन युवाओं पर आधारित है जो वैश्वीकरण के दौर में अपनी पहचान तलाश रहे हैं।

Arpita Ghosh

बलुरघाट से तृणमूल कांग्रेस सांसद अर्पिता घोष थियेटर एक्टर हैं रह चुकी हैं लेकिन स्क्रीन पर ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में अर्पिता तीन मुख्य किरदारों में से एक किरदार निभा रही हैं। तीनों किरदार वैश्वीकरण की दुनिया में अपनी पहचान की तलाश में हैं। फिल्म की जर्मन लेखक पीटर बिशेल की किताब किंडरगार्डन स्टोरीज पर आधारित है।

फिल्म के बारे में अर्पिता का कहना है, 'वो मौजूद भाषाओं को बोलने से मना कर देती है और इसलिए उसने नई भाषा सीखनी है। लोग उसे पागल कहते हैं। वो जानना चाहते हैं कि वो नई भाषा क्यों सीखना चाहती हैं।' फिल्म में एक मुख्य किरदार ऐसा है जो उस नंबर की तलाश में है जो किसी कंप्यूटर में न हो। वहीं एक किरदार ऐसा है जो कोलकाता की गलियों में नया देश तलाश रहा है। इसके लिए वो अमेरिका पहुंचने के लिए एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेता है लेकिन उसे मालूम चलता है कि वो देश मौजूद ही नहीं है।

फिल्म के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने से अर्पिता काफी उत्साहित हैं। अर्पिता की ये पहली फिल्म है लेकिन वो इसकी स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाएंगी। अर्पिता ने कहा, 'संसद के सत्र में मेरे पास काफी काम है। ग्रांट्स के लिए कई मीटिंग हैं और इसलिए मैं काफी बिजी हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+