गुब्बारे बेच रहे डेढ़ साल के मासूम को देख टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुईं तस्वीरें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। चाहे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का मामला हो या फिर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने का तरीका, उनका हर अंदाज सुर्खियां जरूर बटोरता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे के साथ बेहद दिल छू लेने वाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी ये तस्वीरें पोस्ट किए जाने के साथ ही तेजी से वायरल हो गईं। महज कुछ घंटे में इन तस्वीरों को 45 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, वहीं कमेंट्स भी जमकर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने इस डेढ़ साल के Child को किया Kiss, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान | वनइंडिया हिंदी
    टीएमसी सांसद नुसरत ने पोस्ट की बेहद खास तस्वीर

    टीएमसी सांसद नुसरत ने पोस्ट की बेहद खास तस्वीर

    टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उनमें वो एक डेढ़ साल के एक छोटे से बच्चे के साथ हैं। एक तस्वीर में नजर आ रहा कि वो इस बच्चे को अपने गोद में ले रखी हैं और उसके गाल पर किस कर रही हैं, वहीं इसके साथ-साथ दो और तस्वीर हैं जिनमें उन्होंने उस बच्चे को बेहद प्यार से खिलाती हुई नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये बच्चा कौन है, जिसके साथ टीएमसी सांसद इतने प्यार से खेल रही हैं। इसकी जानकारी खुद नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ही दी है।

    गुब्बारे बेच रहे मासूम संग तस्वीर पर नुसरत ने क्या कहा

    टीएमसी सांसद ने बच्चे के साथ अपने इंस्टाग्राम में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'गुब्बारे बेच रहे इस डेढ़ साल के मासूम ने मेरा वीकेंड बेहद स्पेशल बनाया.. ये गुब्बारों से भी कहीं ज्यादा कलरफुल और प्यारा है... #loveforall #loveistheonlylanguage' नुसरत जहां की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके पोस्ट को न केवल यूजर्स ने लाइक किया बल्कि कमेंट्स भी आए हैं।

    नुसरत जहां की पोस्ट हुई वायरल, यूजर ने लिखा- सबसे सुंदर तस्वीर

    नुसरत जहां की पोस्ट हुई वायरल, यूजर ने लिखा- सबसे सुंदर तस्वीर

    नुसरत जहां के एक यूजर ने लिखा, 'यह सबसे सुंदर तस्वीर है जिसे मैंने अपने पूरे जीवन में कभी नहीं देखा, मुझे आपके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैं आपका फैन हो गया हूं, आपके लिए सुखद जीवन की कामना करता हूं।' और भी कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा, 'दीदी आप बहुत खूबसूरत इंसान हो।' हालांकि, कुछ यूजर ने उनकी बच्चे की साथ तस्वीर पर ट्रोल करने की भी कोशिश की। बता दें कि अपनी तस्वीरों और मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर नुसरत जहां अकसर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं।

    यूजर ने लिखा- दीदी आप बहुत खूबसूरत इंसान हो

    यूजर ने लिखा- दीदी आप बहुत खूबसूरत इंसान हो

    पिछले दिनों नुसरत जहां के बीमार होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उस समय खबर ये भी आई कि दवाओं के ओवरडोज की वजह से नुसरत जहां की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि नुसरत जहां के परिवार के सदस्यों ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि नुसरत को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब नुसरत जहां ने खुद एक वीडियो जारी कर बताया था कि मुझे धूल की एलर्जी के कारण एक छोटा सा बल्कि थोड़ा बड़ा अस्थमा का अटैक आया था, जोकि डॉक्टरों ने बताया।

    इसे भी पढ़ें:- क्या दवा के ओवरडोज की वजह से ICU में भर्ती कराई गईं नुसरत जहां, परिजनों ने बताई सच्चाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+