तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम सांसद शताब्दी रॉय को नियुक्त किया पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीरभूम सांसद शताब्दी रॉय (Shatabdi Roy ) को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीरभूम सांसद शताब्दी रॉय (Shatabdi Roy ) को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि हाल ही में शताब्दी रॉय की एक फेसबुक पोस्ट ने टीएमसी में खलबली मचा दी थी। उस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद शताब्दी ने कहा था कि उनके बीजेपी में शामिल होने की सारी खबरें गलत हैं।

शताब्दी रॉय ने एक ट्वीट के जरिए कहा था, "मैं तृणमूल कांग्रेस के साथ हूं, पार्टी से मेरी समस्याओं को अभिषेक बनर्जी ने दूर कर दिया है। पार्टी ने मेरे अभिमान को कायम रखा है। मैं ममता बनर्जी के कारण राजनीति में आई थी। मैं उनके साथ हूं।"
यह भी पढ़ें: CM योगी के खिलाफ किया था अपशब्दों का प्रयोग, इलाहाबाद HC ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
आपको बता दें कि गुरुवार को शताब्दी ने शताब्दी रॉय फैंस क्लब के फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि कुछ लोग उन्हें जनता से मिलने से रोक रहे हैं और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर पर आगे निर्णय लेने के लिए 16 जनवरी दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा था। जिसके बाद इस बाद की अटकलें तेज हो गई थीं कि वह तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं। टीएमसी द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर माना जा रहा है कि उनके इन्हीं बगावती तेवरों के बाद पार्टी ने उनका प्रमोशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications