Tricolour Disrespect: भारत बोला- अपमान बर्दाश्त नहीं, विदेश मंत्री ने खालिस्तानी-ब्रिटिश को दो-टूक संदेश दिया
Tricolour Disrespect पर विदेश मंत्री ने खालिस्तान और ब्रिटिश लोगों को को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, तिरंगे का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्री जयशंकर ने और क्या बातें कहीं, जानिए।

Tricolour Disrespect पर भारत ने सख्त संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश और खालिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने पर सख्त रूख दिखाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, भारत के राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'तथाकथित खालिस्तानियों के साथ-साथ अंग्रेजों को भी भारत ने सख्त संदेश' दिया है। बता दें कि ब्रिटेन में भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगे से खिलवाड़ हुआ था।
बदल चुका है भारत, विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को खालिस्तान समर्थक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। जयशंकर ने बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में कहा, 'वे दिन बीत चुके हैं जब भारत ऐसी घटनाओं को हल्के में लेता था। अब भारत वैसा नहीं है जो किसी को अपने राष्ट्रीय ध्वज को गिराने या उसका अपमान करने को स्वीकार करेगा।'
पंजाब से निकले अमृतपाल के बाद तिरंगा...
बता दें कि ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग और अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास में अलगाववादी तत्वों ने भारतीय ध्वज को उतारने और तिरंगे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इन घटनाओं के जवाब में विदेश मंत्री की टिप्पणी काफी अहम है। पंजाब में खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई के बाद कई जगहों पर तिरंगे से जुड़ी घटनाएं हुईं हैं।
भारत के तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं
यूके उच्चायोग में विशाल तिरंगा फहराने के भारत के प्रयासों के बारे में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यह "तथाकथित खालिस्तानियों" के साथ-साथ अंग्रेजों के लिए भी एक संदेश था। विदेश मंत्री ने कहा, "संदेश ये है कि यह भारत का झंडा है और अगर कोई इसका अपमान करने की कोशिश करता है तो तिरंगे को और भी बड़ा कर दिया जाएगा।"
पहले से बड़ा झंडा लगाया
इस घटना के बाद के बारे में बताते हुए जयशंकर ने कहा, हमारे उच्चायुक्त सबसे पहले बड़ा झंडा लेकर आए। उन्होंने इसे वहीं इंस्टॉल कराया... इस अर्थ में, यह विचार है कि आज का भारत अलग है, ऐसा भारत जो बहुत जिम्मेदार और दृढ़ है।
कई देशों में अलगाववादी घटनाएं
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलगाववादी आंदोलनों पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'हमने पिछले कुछ दिनों में लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सैन फ्रांसिस्को में ऐसी कुछ घटनाएं देखी हैं। अलग-अलग हितों वाले बहुत छोटे अल्पसंख्यक हैं, कुछ हित पड़ोसियों के होते हैं, कुछ हित उन लोगों के होते हैं जो इसे वीजा और निजी हित के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।"
ब्रिटेन में दूतावास, सुरक्षा की कमी
उन्होंने कहा, "वे इसे अपने लाभ के लिए पेश करने की कोशिश करते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो स्पष्ट रूप से भारत का भला नहीं चाहते हैं।" विदेश मंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय उच्चायोग में ब्रिटिश सिक्योरिटी की खामियों पर भी इशारा किया। उन्होंने सुरक्षा की कमी की भी निंदा की, जिसके कारण तिरंगे के अपमान वाली घटना हुई।
दूतावास को सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी, भारत भी देता है
विदेश मंत्री ने कहा, "हमने विदेशों में दूतावासों की स्थापना की... हमारे राजनयिक अपना कार्य कर रहे हैं, हम बहुत स्पष्ट राय रखते हैं कि यह उस देश का दायित्व है जहां दूतावास हैं, वहां राजनयिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। आखिरकार, हम भी इतने सारे विदेशी दूतावासों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।" उन्होंने कहा, 'अगर वे सुरक्षा मुहैया नहीं कराते हैं, अगर वे इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और अगर ऐसी घटनाएं होती हैं, तो हम भारत की ओर से प्रतिक्रिया देंगे।'
Recommended Video
भारत के तिरंगे का अपमान, ब्रिटिश सरकार ने क्या कहा
बता दें कि दूतावास में तिरंगे से खिलवाड़ के बाद यूके की ऋषि सुनक सरकार ने भारतीय मिशन पर हमलों को "अस्वीकार्य" बताते हुए इसकी निंदा की। ब्रिटिश सरकार ने हिंसा की ऐसी घटनाओं का "मजबूत जवाब" देने के प्रति प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications