जम्मू-कश्मीर में ग्लेशियर की दरार में गिरे तीन ट्रैकर्स, दो की मौत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ट्रैकर्स का एक समूह कोल्होई ग्लेशियर के दरार में गिर गया है। इस घटना में दो ट्रैकर्स की मौत हो गई है जबकि एक को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रसिद्ध टुरिस्ट स्पॉट पहलगाम से 26 किमी दूर स्थित कोल्होई ग्लेशियर में ट्रैकर्स का एक समूह गिर गया। पुलिस ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा राहत बल और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया गया। लेकिन दो ट्रैकर्स को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। जबकि तीसरा ट्रैकर हाजिक बेघ गंभीर रुप से घायल हो गया है।

trekkers group falling into crevice of Kolahoi glacier, Two killed

जिसको इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जिन दो ट्रैकर्स की मौत हुई है उनकी पहचान जूनियर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी नावीद जिलानी और आदिल शाह के रूप में हुई है। राहत व बचाव टीम को कुछ और ट्रैकर्स के गिरे होने की आशंका है. इसलिए कश्मीर के विभागित आयुक्त बेसर अहमद खान ने बाकी ट्रैकर्स को खोजने और बाहर निकालने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मांग की है साथ में ग्लेशियर में गिरे बाकी ट्रैकर्स को बाहर रेस्क्यू करने के लिए सेना से मदद की भी मांग की है।

समूह में 3 ट्रैकर्स शामिल
पुलिस के अनुसार 3 सदस्यों का एक ग्रुप रविवार सुबह पहलगाम से ट्रैकिंग के लिए निकला था। लेकिन बीच रास्ते में ही तीनों ग्लेशियर के दरार में गिर गए। इसके बाद जैसे ही घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रशासन को लगी सभी राहत बचाव कार्य में जुट गए। जिसमें दो ट्रैकर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गा।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: सोपोर में हुर्रियत कार्यकर्ता हकीम उर रहमान की सरेआम गोली मारकर हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+