इस ट्रांसजेंडर की खुल गई किस्मत, बैठे बिठाए मिल गए करोड़ों रुपये

चंडीगढ़ का एक ट्रांसजेंडर गायक की किस्मत खुल गई है। नाजीर खान नाम के इस गायक की डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली है। लॉटरी में इतने पैसे मिलने के बाद नाजीर को यकीन ही नहीं हो रहा है।

चंडीगढ़। कहते हैं जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है। ऊपर वाले की ऐसी ही मेहरबानी पंजाब के एक शख्स को मिली। अपनी थोड़ी बहुत तनख्वाह से काम चलाने वाले एक ट्रांसजेंडर की किस्मत खुल गई है। नाजीर खान नाम के इस गायक की डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली है। लॉटरी में इतने पैसे मिलने के बाद नाजीर को यकीन ही नहीं हो रहा है। नाजीर ने पंजाब सरकार के दिवाली बंपर ड्रॉ में लॉटरी का ये टिकट खरीदा था।

Nazeer Khan

नाजीर ने पंजाब सरकार की 15 अक्टूबर को पंजाब सरकार की निकाली गई लॉटरी में 5 दिन पहले ये टिकट खरीदा था। टिकट खरीदते वक्त उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि इस लकी ड्रॉ का विजेता वो खुद बनेगा। नाजीर के मुताबिक उनका टिकट खरीदने का मन नहीं था फिर भी उन्होंने ये टिकट खरीद लिया।

आखिर में ऊपरवाला उनपर महरबान रहा और उनकी किस्मत ही चमक गई। नाजीर को उनके नेक कर्मों का ही फल मिला है। नाजीर भले ही पैसों के धनी नहीं हैं, लेकिन दिल से वो बहुत अमीर हैं। अब तक वो अपनी कमाई से तीन गरीब लड़कियों की शादी करा चुके हैं। उनका कहना है कि लकी ड्रॉ में मिला ये पैसा भी वो गरीब लड़कियों की पढ़ाई में खर्च करेंगे।

नाजीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन उनका खुदा उनपर जरूर मेहरबान होगा।

ये भी पढ़ें: Padmavati Controversy: राज घराने की रानियों को नहीं पसंद आया दीपिका का 'घूमर', कपड़ों पर भी ऐतराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+