NIA : 1 अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिक NIA की गिरफ्त में, म्यांमार में दे रहे थे विद्रोहियों को ट्रेनिंग
-arrested 7 foreign Nationals: भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश का भंड़ाफोड़ हुआ है, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भारत में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक Mathew Aaron Van Dyke शामिल हैं। इन पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साज़िश रचने का आरोप है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए NIA की हिरासत में भेज दिया गया।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, NIA ने शुक्रवार शाम को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 18 के तहत एक FIR दर्ज की। ये गिरफ्तारी कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली से हुई हैं। सभी आरोपी वैध वीज़ा पर भारत में दाखिल हुए थे और बिना 'प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट' (Restricted Area Permit) के मिजोरम चले गए और वहाँ के जातीय विद्रोही समूहों को ड्रोन युद्ध की ट्रेनिंग दी।
गैर-कानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुए-NIA
NIA ने अदालत को बताया कि अभी आठ लोग ऐसे हैं जिन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। वह आठ अन्य यूक्रेनियों की भी तलाश कर रही है। एजेंसी ने बताया कि ये सभी 15 लोग टूरिस्ट वीज़ा पर गैर-कानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुए थे।
म्यांमार में हुई ड्रोन की तस्करी-NIA
एजेंसी ने अदालत को बताया कि डाइक और गिरफ़्तार किए गए छह यूक्रेनियाई नागरिकों ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि उन्होंने एक से ज़्यादा मौकों पर EAGs को प्रशिक्षण दिया, "इसके अलावा, उन्होंने EAGs के इस्तेमाल के लिए यूरोप से भारत होते हुए म्यांमार में ड्रोन की बड़ी खेप की अवैध रूप से तस्करी भी की है।'
Ukraine ने की नागरिकों को रिहा करने की मांग
दिल्ली की विशेष NIA अदालत ने सभी सात आरोपियों को 11 दिनों की NIA हिरासत में भेज दिया है तो वहीं यूक्रेन ने भारत सरकार के समक्ष अपने छह नागरिकों की गिरफ़्तारी को लेकर विरोध दर्ज कराया है और उसने नागरिकों को रिहा करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications