पुणे के करीब इंदापुर में कारवार एविएशन का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट घायल
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस घटना में ट्रेनी पायलट घायल हो गया है और उसे बारामती स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना पुणे के इंदापुर में हुई है और इस बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट कारवेर एविएशन का है। यह एक पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है।

पायलट का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ और टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। क्रैश के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक राहत कार्य के लिए रवाना हो गए। कारवार एविएशन के अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications