पंजाब में सीमेंट मिक्सर से टकराई ट्रेन, ड्राइवर की मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा और भी भयंकर हो सकता था लेकिन टल गया। दरअसल हुआ यह कि मानवरहित फाटक पर ट्रेन सीमेंट मिक्सर से टकरा गई। जानकारी के बात बालू, बजरी और सीमेट से भरे एक मिक्सर को ट्रक ले जा रहा था। ट्रेन को आता देख ट्रक चालक घबरा गया।

उसने मिक्सर के हिस्से को पटरी पर छोड़कर जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी। रेल लाइन के बीच खड़े मिक्सर से जब ट्रेन टकराई तो मिक्सर ट्रेन के इंजन में फंस गया। इंजन बुरी तरह पिचक गया और ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications