आज मोदी करेंगे शरीफ से मुलाकात, शुरु होगा नया अध्याय

मोदी के शपथ समारोह के लिए नवाज शरीफ दिल्ली आए हैं। वो पाकिस्तान की अवाम की ओर से दोस्ती और शुभकामनाओं का संदेश लेकर आए हैं। शरीफ और मोदी के बीच मंगलवार दोपहर करीब 12:10 पर शिखर मुलाकात होनी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार राजधानी के हैदराबाद हाउस में दक्षेस नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकातों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक भारत और पाक के बीच रिश्तों की नजाकत के मद्देनजर ही मोदी-शरीफ की इस रस्मी औपचारिकता बताई जा रही मुलाकात के लिए भी आधे घंटे से अधिक का वक्त रखा गया है। मोदी केो अलावा शरीफ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच इस पहली मुलाकात के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई महीनों से रुकी वार्ता प्रक्रिया के चरणों का रास्ता खुलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications