पर्यटकों ने 188 दिनों के बाद किया ताजमहल का दीदार, सबसे पहले हुई इस चीनी टूरिस्ट की एंट्री

नई दिल्ली। अनलॉक-4 के तहत सोमवार को सुबह 5.39 बजे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक ताजमहल को 188 दिनों के बाद एक बार फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। बता दें कि कोरोना काल में करीब 6 महीने बाद ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों में से सबसे पहले चीनी नागरिक लियांग चिंग चेंग थे। दिलचस्प बात यह है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद ताजमहल में एंट्री करने वाला सबसे पहला पर्यटक चीनी नागरिक था।

Recommended Video

    Unlock 4: 188 दिनों के बाद आज से खुला ताजमहल, पर्यटकों को मानने होंगे ये नियम
    6 महीने बाद फिर खुला ताजमहल

    6 महीने बाद फिर खुला ताजमहल

    बता दें कि विश्व प्रसिद्ध प्रेम की निशानी ताजमहल को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग भारत आते हैं। कोरोना वायरस संकट के चलते ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। करीब 6 महीने बाद इसे सोमवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। चीन के रहने वाले लियांग चिंग चेंग यहां पहुंचने वाले पहले पर्यटक थे। भारत के प्रति चीनी पर्यटकों के इस लगाव से एक बात तो साफ हो जाती है कि सीमा पर तनाव को लेकर चीनी नागरिकों के मन में भारत को लेकर कोई खटास नहीं है।

    इस चीनी पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल

    इस चीनी पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते 17 मार्च से ही ताजमहल में पर्यटकों की इंट्री को बंद कर दिया गया था। एक बार फिर से 21 सितंबर से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटकों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा। चेंग के अलावा कई अन्य विदेशी नागरिक भी ताजमहल देखने के लिए सोमवार को आगरा पहुंचे थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक 1,235 लोगों ने ताज का दौरा किया, जिसमें 20 विदेशी शामिल थे।

    पर्यटकों के लिए बनाए गए नए नियम

    पर्यटकों के लिए बनाए गए नए नियम

    ताजमहल घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण का खतरा ना हो, इसके लिए कई इंतजाम किए गए हैं। नए नियम के तहत अब ताजमहल में 1 दिन में 5000 सैलानियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भी दो शिफ्ट बनाई गई है। नए नियम के मुताबिक पहली शिफ्ट में 2500 सैलानियों को एंट्री दी जाएगी। वहीं बाकी के ढाई हजार सैलानी दूसरी शिफ्ट में ताज को देख सकेंगे। वहीं ताजमहल परिसर में ग्रुप फोटोग्राफी पर मनाही कर दी गई है। पर्यटकों को ताज परिसर में एंट्री देने से पहले उन्हें सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। पर्यटकों की सुरक्षा जांच पूरी तरह से स्पर्श मुक्त होगी। वहीं फिलहाल ताजमहल में एंट्री के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करनी होगी। टिकट विंडो बंद रहेंगी। पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल तरीके से करने होंगे।

    यह भी पढ़ें: Unlock 2: आज से खुले देशभर के ऐतिहासिक स्मारक, ताज महल के दीदार के लिए अभी करना होगा और इंतजार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+