देश में कोरोना का कहर जारी, कुल मामलों की संख्या 52 हजार से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 52,952 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1783 लोगों की मौत हो गई है। कुल 52,952 मामलों में 35,902 सक्रिय मामले, 1783 मौतें, 15,266 ठीक / डिस्चार्ज/ और 1 माइग्रेट शामिल है।

Recommended Video

    Coronavirus India:देश में Covid-19 का कहर जारी, मरीजों की संख्या 53000 के करीब | वनइंडिया हिंदी
    covid-19, covid19, coronavirus, lockdown, health ministry, indian government, how many covid19 cases reported in india, कोविड-19, कोविड19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत सरकार

    मध्य प्रदेश में बुधवार शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 3138 हो गई है। यहां कोरोना के सर्वाधिक 1681 केस इंदौर, 605 भोपाल, 184 उज्जैन और 109 जबलपुर में हैं। एमपी में अब तक कोरोना से 185 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1233 केस सामने आने के बाद इसकी संख्या 16758 हो गई जबकि 34 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 651 हो गया। राज्य में कोरोना के सबसे अधिक केस 10,714 मुंबई, 1861 पुणे मनपा में सामने आए हैं। राज्य में अबतक 3094 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,532 हो गई है। बुधवार को संक्रमण से एक मौत भी हुई जिसके बाद दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 65 हो गया है। दिल्ली में अब संक्रमण के 3,925 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 159 केस (30 बीएसएफ-कर्मी व 50 जोधपुर, 43 जयपुर, 12 पाली) दर्ज होने के बाद कुल संख्या 3,317 हो गई है। जबकि 4 कोरोना मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 93 हो गया है। कोरोना के सबसे अधिक मामले जयपुर 1090, जोधपुर 812, कोटा 221 में दर्ज हुए हैं।

    बिहार की बात करें तो यहां स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया है कि बुधवार को 7 और लोगों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आए। इन 7 नए मामलों में से भागलपुर, कैमूर, मधुबनी, शिवहर और पुर्णिया में 1-1 जबकि पटना में 2 मामले सामने आए। इसके साथ ही बिहार में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 542 हो गई है।

    इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 775 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2998 मरीज और कर्नाटक में 693 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 120 लोगों का पता चला है, जबकि 41 मामलों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर में 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 45 मामलों की पुष्टि हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+