जारी है कोरोना का कहर, भारत में पिछले 24 घंटे में 2644 मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली। देश कोरोना वायरस से लगातार जूझ रहा है, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 39,980 हो गए हैं, इसमें 28,046 एक्टिव केस,1301 लोगों की मौत, और 10,632 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं, वहीं 1 मरीज विदेश जा चुका है, यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2644 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और संक्रमण की वजह से 83 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में सामने आने वाले केसों की सर्वाधिक संख्या है।

Recommended Video

    Corona in India : देश में 40 हजार के करीब कोरोना मरीज, अब तक 1301 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 39980

    भारत में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 11,506 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 485 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 4721 मामले सामने आए हैं और 236 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3738, मध्य प्रदेश में 2719, राजस्थान में 2666, और तमिलनाडु में 2526 मामले सामने आ चुके हैं।
    है।

    हेलीकॉप्टर से फूल बरसा कर कोरोना वॉरियर्स को सलाम

    आज भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान मिलकर कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर रहे हैं। जिसके तहत भारतीय सेना के बैंड दस्ते ने कोविड अस्पतालों में विशेष धुन बजाई, तो वहीं नौसेना और वायुसेना के विमानों ने कोरोना वॉरियर्स पर फूल की वर्षा की। वहीं इतनी बड़ी संख्या में विमानों को देखकर लोग रोमांचित हो गए। उन्होंने छत और बालकनी से इस ऐतिहासिक नजारे को देखकर जमकर तालियां बजाईं। सबसे पहले राजधानी दिल्ली में स्थित पुलिस वॉर मेमोरियल पर सलामी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स ने फूल बरसाए। उसके बाद राजपथ के ऊपर वायुसेना के विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+