भारत में कोरोना वायरस के मामले 31 हजार के पार, अब तक 1007 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 31332 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1007 लोगों की मौत हो गई है। कुल 31332 मामलों में 1007 मौतें, 7695 ठीक / डिस्चार्ज और 1 माइग्रेट शामिल है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां अब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 729 नए मामले आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,318 हो गई। यहां संक्रमण से 31 मौतें दर्ज हुईं और इसके साथ ही इससे मरने वाले लोगों का आंकड़ा 400 हो गया है। वहीं मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 6,169 हो गई है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3314 हो गई। राजधानी में कोरोना संक्रमण से अब तक 54 मौतें हो चुकी हैं जबकि 1078 लोग ठीक हुए हैं।
दिल्ली सरकार ने बताया कि मंगलवार को शाहीन बाग के डी ब्लॉक में मकान नंबर 152 से 162 को कोविड-19 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। इसके अलावा गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोना वायरस के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,774 हो गई है। विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक 2543 मामले अहमदाबाद, 570 सूरत, 255 वड़ोदरा में सामने आए हैं। जबकि देवभूमि द्वारका, अमरेली और जूनागढ़ में अब तक कोई भी केस सामने नहीं आया है।
मध्य प्रदेश में कुल 2387 मामले सामने आए हैं, जबकि अब तक 120 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 366 हो गई है। राज्य के कुल मामलों में से सबसे अधिक मामले मुंगेर (92), पटना (39) और नालंदा (35) में हैं। वहीं, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मधेपुरा, दरभंगा, अररिया व पूर्णिया में 1-1 जबकि वैशाली में 2 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राजस्थान में मामलों की संख्या बढ़कर 2364 हो गई। जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 565 हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 2053 मरीज और कर्नाटक में 523 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 लोगों का पता चला है, जबकि 22 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 38 मामलों की पुष्टि हुई है।
लॉकडाउन के कारण चुनाव स्थगित, राज्यपाल के तहत काम करेगी असम की बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद












Click it and Unblock the Notifications