COVID 19: गुजरात में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, देशभर में मरीजों की संख्या हुई 639
नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, हिंदुस्तान में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है जिसका गुरुवार को दूसरा दिन है, लॉकडाउन की वजह से आम लोगों को जरूरी समान की किल्लत हो रही है, हालांकि सरकारों की ओर से लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, इस बीच सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 649 केस आ चुके हैं जिनमें से 42 लोग ठीक हो गए हैं और सबसे ज्यादा इस वायरस से महाराष्ट्र ग्रसित है, जहां अब तक कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 125 हो गई है।

आज नवी मुंबई के वाशी में एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत की बात सामने आई है। इस तरह महाराष्ट्र में यह चौथी मौत है तो वहीं कोरोना पॉजिटिव पाई गई 65 साल की महिला की मौत हो गई, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। तो वहीं गुजरात में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. इसी के साथ अब देश में कुल मामले 639 हो गए हैं।
- अहमदाबाद में 17
- सूरत में 7
- राजकोट 4
- वडोदरा 8
- कच्छ 1
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में अब तक तीन लोगों की कोरोना वायरस की वजर से मौत हो चुकी है। इसमें एक 85 साल की महिला और एक 70 साल का बुजुर्ग शामिल है। बुजुर्ग भावनगर का रहने वाला था। महिला सऊदी अरब से वापस आई थी। यही नहीं कोरोना वायरस की वजह से गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है और हैरानी की बात यह है कि इस शख्स के संपर्क में आने वाले चार लोग भी संक्रमित हो गए हैं।
मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना से पहली मौत हुई है, एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने बताया कि श्रीनगर में एक 65 साल के बुजुर्ग की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। इस शख्स के संपर्क में आने वाले चार लोग कल कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से मौत की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications