देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3577 हुई, अब तक 83 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना का कहर देश भर में 274 जिले को आज तक प्रभावित हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3577 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक कोरोना से देश में 83 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 505 नए मामले आए हैं। दिल्ली में आज कोरोना के 58 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 503 हो गए हैं। इसमें से 320 वे हैं जो तबलीगी जमात में शामिल थे। 61 विदेश यात्रा से लौटे थे। अब तक 18 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।

Total number of COVID 19 positive cases rise to 3577 in india, death toll increases to 83

देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोग संक्रमित हैं। राज्य में 113 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 748 हो गई। 56 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है अब तक मुंबई से 29, पुणे से 17, पीसीएमसी से 04, अहमदनगर से 3, औरंगाबाद से 2, ऐसे 55 नए केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक 56 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। । मुंबई में आज कोरोना वायरस के 103 नए मामले सामने आए हैं। अभी कुल पॉजिटीव मरीजों की संख्या 433 है। मुंबई में आज 8 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। आज 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Recommended Video

    Coronavirus के मरीजों की संख्या बढ़कर 3374 हुई, अब तक 79 की मौत, नए Patients 472 | वनइंडिया हिंदी

    तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 86 नए मामले मिले इनमे से 85 वे हैं जो कि मरकज में शामिल हुए थे। राज्य में अब तक कोरोना के 571 मामले सामने आए हैं। इनमें से 522 उस इलाके से हैं जहां के लोग तबलीगी जमात में शामिल थे। वहीं हिमाचल में अब तक कुल 13 कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इनमें से छह दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। कर्नाटक में अभी तक कोरोना के 151 मामले सामने आए हैं। अब तक 4 की मौत हुई है और 12 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उत्तराखंड में आज 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26 हो गई। चार मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    पंजाब में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई है, जिनमें से तीन नए केस आज सामने आए। इनमें से एक-एक केस लुधियाना, एसएएस नगर और बरनाला से सामने आए हैं। अब तक छह की मौत हो गई है। लुधियाना में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। पंजाब के चीफ मिनिस्टर ने बताया कि पंजाब से कुल 432 लोग तबलीगी जमात के मरकज में शामिल थे। इनमें से 422 लोगों को ढूंढ लिया गया है। राज्य में वर्तमान केस 350 हैं, 350 के सैंपल लिए गए हैं, पॉजिटिव केस 6 और 117 नेगेटिव, जबकि 227 के रिजल्ट नहीं आए हैं।

    मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। इनमें से दो इंदौर के हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। वहीं राजस्थान में आज कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 253 हो गई है। 47 में से 39 मामले जोधपुर के हैं। दिल्ली में आज 58 नए कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 503 हो गए हैं। 503 में से 320 तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे, 61 लोगों ने विदेश की यात्रा की थी और 18 सही सलामत होकर घर जा चुके हैं। केरल में आज कोरोना के केवल 8 नए केस आए हैं। इनमें से छह विदेश से आए लोग हैं और दो लोगों को संपर्क कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+