कोविड-19: देश में 24 घंटों में सामने आए 1684 नए केस, कुल संख्या 23 हजार के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 23,077 हो गई है। इसमें 17610 सक्रिय मामले हैं, 4749 लोग ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित हैं और कुल 718 मौतें हुई हैं।

 covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 778 नए मामले सामने आए और 14 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 6,430 है, इसमें डिस्चार्ज हो चुके 840 मामले शामिल हैं। वहीं कुल 283 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा यहां धारावी में कोरोना वायरस से एक की मौत हुई और 25 नए मामले सामने आए। धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 214 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 128 मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुईं हैं। राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 2,376 है, इसमें 1,518 सक्रिय मामले, 808 ठीक हो चुके मामले और 50 मौतें शामिल हैं। वहीं गुजरात में कोरोना वायरस के 2624 मामले हैं और 112 मौत हुई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 1699 मामले सामने आए हैं, जबकि 83 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में कुल 1683 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।

राजस्थान में 36 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से 4 और भरतपुर से 1। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2000 हो गई है। इसके अलावा तेलंगाना में अब कुल मामले 960 हो गए हैं, जिसमें 24 मौतें शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में यहां कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं, 1 मामला जम्मू से है और 19 कश्मीर से। अब कुल 427 मामले हैं, जिनमें से 57 मामले जम्मू और 370 मामले कश्मीर के हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1510 मरीज और कर्नाटक में 445 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 27 लोगों का पता चला है, जबकि 18 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 36 मामलों की पुष्टि हुई है।

नया खतरा: अब कोरोना वायरस के मरीजों का खून जमने से डॉक्टरों की बढ़ रही चिंता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+