कोविड-19 वैक्सीन: भारत पहुंची Sputnik V की पहली खेप, जल्द शुरू होगा ह्यूमन ट्रायल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ तैयार की गई रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik V) की पहली खेप भारत पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीन का अब भारत में भी जल्द क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए रूस द्वारा विकसित की गई वैक्सीन Sputnik V का दूसरे और तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल हैदराबाद स्थित देश की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉक्टर रेड्डीज द्वारा किया जाएगा।

Recommended Video
भारत पहुंची कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर रेड्डीज और स्पुतनिक-वी लिखा एक छोटा कंटेनर देखा जा सकता है जिसे ट्रक से बाहर निकाला जा रहा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वैक्सीन की खेप भारत पहुंचने का मतलब है कि जल्द ही अब इसका क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू किया जाएगा। भारत में वायरस की सुरक्षा और प्रभावकारिता को समझने के लिए वैक्सीन के 2 और 3 चरण का परिक्षण किया जाएगा। इस बीच रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि कोविड-19 के खिलाफ लोगों की सुरक्षा में Sputnik V को 92 फीसदी तक प्रभावी पाया गया है।
Conona vaccine Sputnik V arrived in India through Dr Reddy's laboratories. pic.twitter.com/jAVZr6A41m
— P.N.Rai (@PNRai1) November 11, 2020
100 भारतीय वालंटियर्स को लगाई जाएगी वैक्सीन
रूस से आई स्पुतनिक-वी का ट्रायल 100 भारतीय वालंटियर्स पर किया जाएगा। भारतीय केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने यह जानकारी गुरुवार (22 अक्टूबर) को दी। DCGI ने परीक्षण करने के लिए फार्मास्युटिकल कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को अनुमति दी है। हालांकि, परीक्षण की तारीख और समय कंपनी द्वारा तय की जाएगी। भारतीय केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को रूसी स्पुतनिक वी वैक्सीन के फेज-2 के क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति दी है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, डॉ. रेड्डीज लैब ने कहा है कि वैक्सीन के फेज-2 के क्लिनिकल ट्रायल 100 लोगों पर किए जाएंगे और वहीं फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल में 1400 लोगों को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'जीवन सेवा ऐप', मरीजों के लिए ऐसे होगा मददगार












Click it and Unblock the Notifications